फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Screws on electricity thieves, 64 thefts caught in a day, fined Rs 23 lakh

बिजली चोरों पर शिकंजा, एक दिन में पकड़ीं 64 चोरियां, 23 लाख रुपये जुर्माना किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Screws on electricity thieves, 64 thefts caught in a day, fined Rs 23 lakh
बांसल कॉलोनी स्थित मक्कड़ पीजी की चोरी पकड़ने के दौरान कार्रवाई करते निगम अधिकारी । - फोटो : Sirsa
सिरसा। बिजली चोरों को पकड़ने के लिए निगम अधिकारियों ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। जिले भर में एक साथ निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की 40 से ज्यादा टीमों ने छापे मारे। इन टीमों में शामिल निगम के 150 से ज्यादा अधिकारियों ने कार्रवाई की। जिले भर में एक साथ 64 जगहों पर बिजली चोरी होते पकड़ी। दोषियों पर 23 लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सबसे बड़ी चोरी शहर की बंसल कॉलोनी स्थित पीजी से पकड़ी। पीजी संचालक पर 12 लाख 22 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से बिजली चोरी पकड़ने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को अचानक जिले में कई जगह छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 64 चोरियां निगम कर्मियों ने पकड़ी हैं। इन पर निगम ने 23 लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम की ओर से 150 से ज्यादा सदस्यों की टीम को फील्ड में उतारा गया। अभियान के तहत निगम ने शनिवार को अल सुबह बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। निगम की रेड से बिजली की चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

सिटी में पकड़ी 5 चोरियां, इसमें चार घरों में डाली रेड
निगम ने जो चोरियां पकड़ी हैं उनमें से सिटी से 5 बिजली की चोरियां हैं। इसमें से 4 चोरी घरों की है। वहीं एक बड़ी चोरी बांसल कॉलोनी में संचालित पीजी द्वारा की जा रही थी। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए पांच चोरियों पर लगभग 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं इसमें से पीजी पर 12 लाख 22 हजार का जुर्माना टीम द्वारा लगाया गया है। शेष 4 लाख रुपये का जुर्माना घरों में पकड़ी गई चोरियों पर लगाया गया है। सर्च अभियान के दौरान टीम द्वारा जब पीजी की चेकिंग की गई तो उसमें पाया कि पीजी में बिजली की चोरी की जा रही है। वहीं टीम द्वारा जांच करने पर पीजी का लोड 25.780 किलोवाट का पाया गया। वहीं कुल पांचों चोरियों पर 48 किलोवाट का लोड टीम द्वारा पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी का रिपोर्ट कार्ड : 105 चोरी पकड़ी
निगम द्वारा बिजली चोरी का सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत निगम द्वारा निरंतर चोरी का अभियान चलाकर विभिन्न क्षेत्रों से चोरियां पकड़ी है। निगम द्वारा पिछले 15 दिनों में अभियान के दौरान 105 चोरियां पकड़ी है। जिसमें कुल 38 लाख 33 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं इन चोरियों का कुल लोड 180.639 दर्ज किया गया है।
शहर में बिजली चोरियों को पकड़ने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाता है। जिसके तहत शनिवार को अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में कुल पांच चोरियां पकड़ी गई है। जिसमें से सबसे बड़ी चोरी बंसल कॉलोनी की मक्कड़ पीजी की पकड़ी गई है। पीजी पर 12 लाख 22 हजार का जुर्माना लगाया गया है। वहीं चार बाकी चार चोरियां घरों की है।

- मोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ बिजली निगम।
बिजली निगम द्वारा शनिवार को जिलेभर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर से कुल 64 चोरियां पकड़ी गई। वहीं इन चोरियों पर कुल 23 लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिनका लोड 109.142 किलोवाट दर्ज किया गया है।
- अनिल कुमार, सीए, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed