{"_id":"5f9ef4ce8ebc3ec5f043166c","slug":"schools-will-open-today-from-ninth-to-12th-sirsa-news-rtk581056182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे नौवीं से 12वीं तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे नौवीं से 12वीं तक के स्कूल
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय हरियाणा के आदेश अनुसार 2 नवंबर से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल जाएंगे। राजकीय स्कूलों में इसके लिए सैनिटाइजर व मास्क के लिए ग्रांट जारी कर दी गई है। स्कूल खोलने को लेकर स्कूलों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। स्कूलों में कोविड-19 की पालना करना जरूरी है।
बता दें कि स्कूल खुलने से पहले और बंद होने के बाद क्लास रूम को सैनिटाइज करना होगा। एक कक्षा में 20 बच्चे ही बैठाए जाएंगे। स्कूल 9 बजे से 12 बजे तक लगाए जाएंगे। वहीं कोचिंग सेंटर खोलने की भी अनुमति मिलने के बाद कोचिंग सेंटर संचालक सामाजिक दूरी व सेंटरों को सैनिटाइज करने में जुट गए हैं। कोरोना काल में जिले के सरकारी व निजी स्कूल सोमवार से खुलेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी स्कूल इंचार्ज व संचालकों को कोविड-19 के सभी मानकों की हर हाल में पालना करनी होगी। सभी बच्चों, शिक्षकों व स्टॉफ सदस्यों को पूरे समय चेहरे पर मास्क लगाकर रखना अनिवार्य है। स्कूल से पहले व छुट्टी के बाद कक्षाओं को सेनेटाइज किया जाएगा। इस दौरान साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
थर्मल स्कैनर, साबुन व सैनिटाइजर के लिए बजट जारी
शिक्षा विभाग के अनुसार कोरोना काल में स्कूल खोलने पर सरकारी स्कूलों में एक-एक बच्चे, शिक्षक व स्कूल स्टॉफ की थर्मल स्कैनिंग कर विद्यालय में प्रवेश करवाया जाएगा। विद्यालय में प्रवेश करने के बाद बच्चे के हैंडवॉश करवाकर कक्षा में भेजा जाएगा। स्कूलों में थर्मल स्कैनर, हैंडवॉश, सैनिटाइजर व साबुन आदि पर्याप्त मात्रा में खरीदने के लिए स्कूलों को बजट मुहैया करवाया जा चुका है। स्कूलों में बच्चों की संख्या के आधार पर ग्रांट जारी की गई है। 15 से100 विद्यार्थियों के लिए 25 हजार, 100 से 250 के लिए 50 हजार व 250 से 1000 के लिए 75 हजार की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
कोट
नियमों के जिरए ही स्कूलों को खोलने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग से जो आदेश स्कूल खोलने के लिए आए हैं वे 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए हैं। स्कूल 3 घंटे तक लगेंगे। सभी स्कूल प्रिंसिपल को लेटर जारी कर दिए गए हैं।
- संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।