फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   allegation for molestation on teacher by girl student

'प्रिंसिपल साहब! मैं पढ़ना चाहती हूं, सर अश्लील हरकतें करते हैं', छात्रा ने पत्र में बयां किया दर्द

Tue, 06 Aug 2019 12:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालांवाली(सिरसा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालांवाली(सिरसा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
allegation for molestation on teacher by girl student
फाइल फोटो
एक छात्रा ने प्रिंसिपल को लिखे पत्र में अपना दर्द उड़ेला और शिक्षक द्वार अश्लील हरकतें किए जाने की शिकायत करते हुए इंसाफ मांगा। मामला हरियाणा के सिरसा में सामने आया। यहां कालांवाली के राजकीय स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने शिक्षक पर अश्लील बातें करने और हरकतें करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामले की जांच करने के लिए डीसी सिरसा के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम सिरसा शालिनी चेतल और जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान स्कूल पहुंचे। जांच करने के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों अफसरों ने स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ सदस्यों, कक्षा नौंवी से बारहवीं तक की छात्राओं के बयान दर्ज किए। लेकिन किसी भी छात्रा ने अपने साथ ऐसी कोई भी हरकत होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


वहीं इस कार्रवाई के दौरान शहरवासियों ने एकत्रित होकर स्कूल में धरना लगाया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि जांच के दौरान शिकायत देने वाली छात्रा के पक्ष से कोई भी सामने नहीं आया। एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान ओर से एक टीम गठित की गई थी। इसमें खंड डबवाली के बीओ बलजिंद्र सिंह भंगू, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबवाली के प्रिंसिपल राजकुमार मेहता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाई की प्रिंसिपल रानी देवी शामिल रहीं। इस टीम ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीएसपी नर सिंह और कालांवाली पुलिस टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल को रेलवे स्टेशन पर बच्चा दे गया था पत्र

राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल अनिल गुप्ता रोज ट्रेन से सिरसा से कालांवाली आते हैं। 26 जुलाई को जब प्रिंसिपल स्टेशन पर उतरे तो एक बच्चा उन्हें एक पत्र देकर गया। पत्र में उनके स्कूल में ही पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा ने स्कूल के ही एक शिक्षक पर फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप लगाए थे और उसने शिकायत पेटी में भी अपनी शिकायत देने की बात कही। स्कूल प्रिंसिपल ने गत 29 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी को वायरल ऑडियो व शिकायत पत्र भेजकर उक्त मामला अवगत करवाया।

डीईओ ने बनाई थी तीन सदस्यीय कमेटी
मामला संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल शिक्षक को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा। इसके अलावा आरोपी शिक्षक को दूसरे स्कूल में डेपुटेशन पर भेजकर तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। दो अगस्त को स्कूल में प्रिंसिपल के टेबल पर एक ओर पत्र आया, जिसमें पीड़िता ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करवाने की बात कही। इस बीच सोशल मीडिया पर शिक्षक और छात्रा की अश्लील बातों की ऑडियो और पीड़िता की ओर से भेजा गया गुप्त शिकायत पत्र वायरल हुआ।

इस पर डीसी अशोक गर्ग ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान और एसडीएम सिरसा शालिनी चेतल की टीमें गठित करके 5 अगस्त को स्कूल में पहुंचकर जांच करने के आदेश दिए।

 

क्या लिखा है प्रिंसिपल को दिए शिकायत पत्र में

नमस्कार सर। प्रणाम सर.....सर मैं आपके विद्यालय की ही एक छात्रा हूं। मेरी पढ़ाई करने की बहुत इच्छा है। लेकिन इसी स्कूल में सर मेरे साथ अश्लील हरकत करते हैं और अश्लील बातें करते हैं। वे मेरे फोन पर कॉल करके अश्लील फोटो और अश्लील वीडियो मांगते हैं। मेरा विद्यालय में आना मुश्किल कर दिया है। मैं उनको कई बार मना कर चुकी हूं कि मेरे साथ ऐसी बातें न करें। मैं बहुत लाचार हो चुकी हूं और मैं इस बारे में अपने मां-बाप को भी नहीं बता सकती। वे मुझे स्कूल से हटा लेंगे। मैने शिकायत पेटी में भी सर की शिकायत लिखकर डाली। लेकिन आप तक नहीं पहुंची। सर ने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी है और कहा कि किसी को बताने पर स्कूल से नाम काट दिया जाएगा। मैंने अपने साथी के हाथ ऑडियो भी भेजी है और इस पत्र के द्वारा मैं लिखित रूप में शिकायत भेज रही हूं। आपसे अनुरोध है कि मुझे इंसाफ दिलाएं। मैं बहुत परेशान हूं। मैं आत्महत्या भी कर लूंगी।

देर शाम कालांवाली पुलिस ने पीड़ित को ढूंढ लिया। आरोपी शिक्षक प्रवीण के खिलाफ स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत  पर मामला दर्ज किया गया है।
- सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed