{"_id":"673836bc965d9b7dea0fa0de","slug":"school-bus-collided-with-tractor-trolley-near-village-chekaria-in-sirsa-major-accident-was-averted-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सिरसा के गांव चेकरिया के पास स्कूल बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सिरसा के गांव चेकरिया के पास स्कूल बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
Sat, 16 Nov 2024 11:37 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:37 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : संवाद
सिरसा के गांव चेकरिया से कालांवाली रोड पर घने कोहरे के कारण एक स्कूल बस ने ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। बस में बच्चे सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण हादसा
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह सड़क पर कोहरा बहुत घना था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। ओवरटेक करते समय बस चालक को ट्रॉली स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दी और बस ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन
बस और ट्रॉली को हुआ नुकसान
हादसे में स्कूल बस के आगे का शीशा टूट गया, और ट्रॉली को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि, बस में बैठे बच्चों को कोई चोट नहीं आई, जिससे अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन