फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Schedule issued for second allotment list under Rule 134-A

नियम 134-ए के तहत दूसरी अलॉटमेंट सूची के लिए शेडयूल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Schedule issued for second allotment list under Rule 134-A
सिरसा। शिक्षा निदेशालय द्वारा नियम 134ए के तहत दूसरी अलॉटमेंट सूची के लिए शेडयूल जारी कर दिया गया है। जिसके तहत बच्चों को नियम 134ए के पोर्टल पर दाखिला के आवेदन करना होगा। जिसके तहत निदेशालय द्वारा 2 फरवरी तक समय दिया गया है। इसमें बच्चों को 2 फरवरी तक अपने पसंदीदा स्कूलों का चयन करना होगा। दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट में 200 बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला दिया जाता है। जिसके तहत पहली अलॉटमेंट सूची में जिले के 438 विद्यार्थियों को नियम के तहत दाखिला मिल चुका है। वहीं पहली सूची के मुताबिक अभी भी 36 विद्यार्थियों का दाखिला पेंडिंग पड़ा है। वहीं अब शिक्षा निदेशालय द्वारा दूसरी अलॉटमेंट सूची के लिए शेडयूल जारी किया है।
विज्ञापन

2 फरवरी तक बच्चे कर सकेंगे स्कूल का चयन
निदेशालय द्वारा 29 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक दूसरे चरण में स्कूल के लिए आवेदन करना होगा। विद्यार्थी द्वारा 2 फरवरी तक अपने पसंद के स्कूल का चयन करते हुए आवेदन करना होगा। जिसके बाद अलॉटमेंट सूची 7 फरवरी को जारी की जाएगी। वहीं सूची में आने वाले विद्यार्थी 9 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली लिस्ट में रिजेक्ट हुए बच्चे भी कर सकेंगे आवदेन
पहली लिस्ट के मुताबिक जिन बच्चों के दाखिले किसी वास्तविक कारण के कारण रिजेक्ट हुए है वो विद्यार्थी भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं पहली लिस्ट के दौरान जिन स्कूलों ने गलत जानकारी अपलोड की और किसी बच्चे का दाखिला स्कूल की वजह से नहीं हो पाया हो तो वो विद्यार्थी भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।

शिक्षा निदेशालय द्वारा नियम 134-ए के तहत दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट के लिए शेडयूल जारी किया है। असेसमेंट परीक्षा जिन बच्चों ने पास की है वो बच्चे पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-अमित मनहर, नोडल अधिकारी 134-ए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed