फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Saw machine repairmen said - they get the work done from morning till 10 pm

Sirsa News: आरा मशीनों के मिस्त्री बोले- सुबह से रात 10 बजे तक करवाते हैं काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Saw machine repairmen said - they get the work done from morning till 10 pm
लघुसचिवालय में प्रर्दशन करते हुए आरा मजदूर। 
सिरसा। शहर के रंगड़ी रोड स्थित आरा मशीनों पर कार्य करने वाले मिस्त्रियों व मजदूरों ने 8 घंटे ड्यूटी टाइम करवाने सहित अन्य पुरानी मांगों के लिए सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान मजदूर संगठन भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन


मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त शांतनु शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपना मांगपत्र सौंपा। गुरु गोबिंद सिंह आरा मजदूर यूनियन के बैनर तले एक सप्ताह से आरा मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं। बलवंत सिंह नंबरदार, कालू राम मिस्त्री, दर्शन सिंह, मंगा सिंह, भोला सिंह व गुरदयाल सिंह सहित अन्य मजदूरों ने कहा कि आरा मशीन मालिकों पर उनसे 10 से 12 घंटे काम करवाया जा रहा है। रविवार को भी उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही। मजदूरों ने आरा मशीन मालिकों पर मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाकर काम करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरा मशीन मालिक मजदूरों को सुबह 8 बजे काम पर बुलाते है और रात को 9 से 10 बजे तक काम करवाते हैं और मजदूरों को एक्सट्रा कोई चार्ज भी नहीं देते।
विज्ञापन




यह है मुख्य मांग



- डयूटी का समय सुबह 9 से शाम 6 बजे तक किया जाए। ।



- दोपहर को एक घंटे का खाना खाने का समय दिया जाए।

- रविवार को पूरे दिन का अवकाश दिया जाए।



- काम के दौरान मजदूर को चोट लगती है तो उसकी भरपाई आरा मशीन मालिक करे।

- सभी लेबर को उनका खर्चा शनिवार शाम को दिए जाए।



- 31 तारीख को अलग से दिहाड़ी दी जाए।

- एक साल तक एक आरा मशीन पर काम करने वाले मजदूर का वेतन बढ़ाया जाए।



- सभी मजदूरों का बीमा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed