फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   safai workers strike

Sirsa News: हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी, सड़कों से नहीं उठा कचरा

Sat, 02 May 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
safai workers strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में शुक्रवार को सफाई कर्मचारी यूनियन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस कारण जिलेभर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रहीं। कहीं, डोर-टू-डोर नियमित चली तो कहीं पहिया थमा रहा।
झाड़ू लगाने वाले एजेंसी और नियमित कर्मचारी सभी ने हड़ताल का समर्थन किया। नगर परिषद व पालिका कार्यालयों में सरकार व प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे ही सुनाई दिए। महिला कर्मचारियों की उपस्थिति भी बड़े स्तर पर देखने को मिली। हालांकि, अधिकारियों ने दावा किया कि सफाई व्यवस्था ज्यादा प्रभावित नहीं हुई। निजी एजेंसी के कर्मचारियों ने सफाई की है ताकि सफाई व्यवस्था न बिगड़े।
विज्ञापन

सिरसा शहर की बात करें तो पूजा वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी की ओर से डोर-टू-डोर उठान नियमित रूप से की गई । हालांकि, डिंग मैन पॉवर के कुछ कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए झाड़ू नहीं लगाई। इसके चलते लोगों के घरों में कूड़ा जमा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9 बजे के बाद मार्केट खुलने के चलते दुकानदारों ने अपना कूड़ा सड़क पर ही फेंक दिया। इस कारण बाजारों में गंदगी के हालात देखने को मिले। एक या दो दिन का सूखा कूड़ा आसानी से दुकान में रखा जा सकता है लेकिन लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता की कमी साफतौर पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed