फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sadhvi involve in land dispute

साध्वी ने रची करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश

Thu, 10 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 10 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन

धर्म नगरी सिरसा में गौशाला के नाम पर दान की गई 12 एकड़ जमीन को एक साध्वी और उसके शिष्यों ने फर्जी माध्यम से हड़पने का प्रयास किया।

विज्ञापन


यह जमीन एक जमींदार की थी, जिसे उसने साल 2011 में बाबा महेश मुनि गौशाला डिंग के नाम कर दी थी। करीब 11 करोड़ रुपये की जमीन को फर्जी ट्रस्ट बनाकर हड़पने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने साध्वी दिव्या चेतना नंद गिरी सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई पंजाब में संत बाबा महेश मुनि ट्रस्ट के प्रभारी संत मलकीत दास की शिकायत पर की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला फरीदकोट स्थित डेरा बाबा महेश मुनि नाम से पंजाब और हरियाणा में कई गौशालाएं हैं। बाबा महेश मुनि के चोला छोड़ने के उपरांत उनके उत्तराधिकारी संत बाबा मलकीत दास ट्रस्ट की संपत्तियों की देखरेख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म नगरी सिरसा के डिंग क्षेत्र में जमींदार गजराज ने वर्ष 2011 में अपनी वसीयत बनवाई और अपनी जमीन सहित सारी चल-अचल संपत्ति बाबा महेश मुनि ट्रस्ट के नाम कर दी। जमींदार ने दो शादियां की थी और उसकी दोनों ही पत्नियां काफी समय पहले ही उसे छोड़कर चल गई थीं। उनकी कोई संतान भी नहीं, जिस कारण उसने अपनी सारी जमीन गौशाला का संचालन करने वाली उक्त ट्रस्ट के नाम कर दी। साल 2015 में गजराज सिंह का निधन हो गया। उसके पास 12 एकड़ जमीन थी, जिसकी कीमत इस समय करोड़ों रुपये है।


डिंग क्षेत्र में साध्वी दिव्या चेतना नंद गिरी का डेरा है। उसने करोड़ों की जमीन को हड़पने के लिए बाबा महेश मुनि नाम से ट्रस्ट बनाई, जिसमें उसने अपनी मां मालती देवी, अपने परिचित दिल्ली निवासी प्रवीण कुमार और रेवाड़ी निवासी धनीराम को शामिल करके तहसील कार्यालय में इस जमीन का इंतकाल ट्रस्ट के नाम करने के लिए आवेदन किया। इस साजिश का पता बाबा महेश मुनि के उत्तराधिकारी संत बाबा मलकीत दास को चला गया। उन्होंने अपनी ट्रस्ट से संबंधित दस्तावेज पुलिस अधिकारियों को दिखाए और साध्वी दिव्या चेतना नंद गिरी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। फर्जी ट्रस्ट बनाकर जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश होने पर डिंग थाना पुलिस ने आरोपी साध्वी समेत साजिश में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ फर्जी कागजात तैयार करने, धोखाधड़ी और साजिश रचने का अभियोग दर्ज कर लिया।


शिकायतकर्ता के दस्तावेजों को देखने के बाद यह बात सामने आई कि जमीन को हड़पने के लिए फर्जी ट्रस्ट बनाई गई। इस साजिश में शामिल साध्वी और अन्य लोगों के खिलाफ धारा 420/467/468/471/120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
अवतार सिंह, थाना प्रभारी, डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed