फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rupawas resident archer Hardik Poonia won the gold medal

Sirsa News: रूपावास निवासी तीरंदाज हार्दिक पूनियां ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 14 Jan 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 14 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rupawas resident archer Hardik Poonia won the gold medal
तीरंदाज हार्दिक पूनियां
सिरसा। गांव रूपावास निवासी होनहार तीरंदाज हार्दिक पूनियां ने डीएवी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले के साथ-साथ प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। हार्दिक ने इस प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक ने उत्कृष्ट एकाग्रता, अनुशासन और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हार्दिक की इस सफलता में कोच कर्ण चौहान के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण का भी योगदान रहा।
विज्ञापन


कोच करन चौहान ने हार्दिक की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हार्दिक की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार, गांव रूपावास एवं समस्त हरियाणा प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed