फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rumored to be a new pass

नए पास बनने की अफवाह पर मार्केट कमेटी दफ्तर में उमड़ी रेहड़ी चालकों की भीड़, पुलिस ने भगाया

Sun, 03 May 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
rumored to be a new pass
लोगों को घर जाने का कहते पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
जिले की सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमण को लेकर बढ़ रही भीड़ को कम करने के लिए प्रशासन ने पूरे 600 पास रद्द कर दिए हैं। बाद में इनकी संख्या कम करके 456 कर दी गई। वहीं बीते दिन वीरवार को सभी 456 पास ही रद्द कर दिए। जिला प्रशासन ने अब रविवार को केवल नए 200 रेहड़ी चालकों को ही पास जारी किए हैं जो शहर में सब्जी बेच पाएंगे। इसके अलावा कोई रेहड़ी लगती है तो उसका चालान काटा जाएगा। बीडीपीओ को भी हिदायत दी है कि वह एक गांव से केवल दो ही लोगों के पास जारी कर सकते हैं। वहीं रविवार को सुबह अफवाह फैली कि मार्केट कमेटी में सब्जी मंडी के लिए नए पास बनाए जा रहे हैं, जिसकी सूचना मिलते ही सभी लोग मार्केट कमेटी में एकत्रित होना शुरू हो गए। कमेटी सचिव को जब पता लगा कि नीचे लोग एकत्रित हो रहे हैं तो उन्होंने पुलिस को बुलाकर सभी लोगों को वहां से खदेड़ दिया। वहीं मार्केट कमेटी द्वारा पहले बनाए गए पास भी फर्जी बनने शुरू हो गए थे। जिस पर मार्केट कमेटी ने नए पास का रंग गुलाबी कर जारी कर दिया।
विज्ञापन

बिना सामाजिक दूरी बनाए हो गए इकट्ठा
सोशल मीडिया पर किसी ने अफवाह फैलाई कि मार्केट कमेटी में नए पास बनाए जा रहे हैं, जिससे सुबह ही लोग वहां पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। सुबह करीब 11 बजे 200 से ज्यादा लोग वहां पर बिना किसी सामाजिक दूरी के खड़े थे। भीड़ बढ़ती देख मार्केट कमेटी के सचिव विकास सेतिया नीचे आए और सभी लोगों को बताया कि नए पास जारी नहीं हो रहे हैं, बल्कि जो पास बने हुए हैं वही दिए जाएंगे। जिसकी उन्होंने गेट पर ही सूची चस्पा करवा दी और लोगों को बताया कि वह अपना नाम सूची में देखे, जिनका नाम है उसी का पास उसे दिया जाएगा और जिसका नाम नहीं है उसको पास नहीं मिलेगा। लेकिन वहां पर मौजूद लोग किसी की भी नहीं सुन रहे थे और एक ही रट लगाए हुए थे कि उन्हें नया पास बनवाना है। मार्केट कमेटी सचिव ने पुलिस को इसकी सूचना दी कि कमेटी के सामने कुछ लोग बिना किसी सामाजिक दूरी के एकत्रित हो रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचेे और सभी लोगों को वहां से भगा दिया। मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया ने बताय कि वह सामाजिक दूरी को रखने के लिए वह खुद वार्ड अनुसार जाएंगे और लोगों तक पास पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

जांच में मिली फर्जी पास
सब्जी मंडी से फल तथा सब्जी खरीद के लिए जो पास जारी हुए थे वह केवल 456 पास थे, लेकिन कुछ अन्य लोग इस पास को स्कैन कर नकली बना रहा थे। सब्जी मंडी में सुबह जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ लोग कलर पास लेकर आ रहे हैं, लेकिन मार्केट कमेटी ने तो फोटो कॉपी जारी की थी। इस दौरान पाया कि करीब चार से पांच लोग फर्जी पास लेकर अंदर आ रहे हैं तो मार्केट कमेटी सचिव ने सतर्कता के साथ ही सभी की चेकिंग की और नकली पास को वहीं पर फाड़ दिया। इस बार प्रशासन ने जो पास जारी किए हैं वह गुलाबी रंग के हैं, जिनका डुप्लीकेट बनाना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों में 236 लोग ही पहुंचे सब्जी लेने
मार्केट कमेटी तथा प्रशासन द्वारा जो 200 लोगों के पास जारी किए गए हैं, उनमें केवल उन्हीं लोगों को पास जारी हुए हैं जो पिछले दिनों से प्रतिदिन सब्जी लेने पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार अगर बात करें पिछले तीन से चार दिन की तो उस दौरान कुल 236 लोग सब्जी और फल लेने मंडी में पहुंचे, जिसकी सूची बनाकर प्रशासन को दे दी गई थी। जिसके आधार पर प्रशासन ने कुल ही 200 लोगों को पास जारी किया है।

एक अफवाह फैली थी कि मार्केट कमेटी में नए पास बनाए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने सब्जी मंडी के लिए 200 पास पहले से ही जारी कर दिए थे। केवल वही लोग सब्जी लेकर आ सकते हैं जिनका पास बना हुआ है।
-विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, सिरसा।

rumored to be a new pass

rumored to be a new pass- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed