{"_id":"5e56bf898ebc3ef3f0265819","slug":"rta-check-12-vehicles-fine-three-lakhs-rupees-sirsa-news-rtk54427806","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीए ने 12 वाहनों की जांच कर तीन लाख रुपये का काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीए ने 12 वाहनों की जांच कर तीन लाख रुपये का काटे चालान
विज्ञापन
बस चालक को चालान पकडाते आरटीए प्रदीप कुमार।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीए विभाग ने मंगलवार रात को शहर में दौड़ रहे निजी और ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के लिए चेकिन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 12 वाहनों की जांच कर करीब तीन लाख रुपये का चालान काटे। वहीं आरटीए विभाग ने अपने ही कर्मचारी का हेलमेट न लगाने पर नहीं बख्शा और चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार आरटीए सिरसा की टीम ने सहायक सचिव आरटीए प्रदीप कुुमार के नेतृत्व में जिले की सड़कों पर रात को दौड़ने वाली बसों सहित अन्य वाहनों की। टीम ने करीब दो टूरिस्ट बसों के साथ अन्य भारी वाहनों के भी चालान काट चालक को थमा दिए। टीम रात को भावदीन टोल के पास जब वाहनों की जांच कर रही थी उसी समय करीब रात को एक बजे दिल्ली से गंगानगर जा रही पर्यटन बस लोकल सवारियां उठा रही थी। जिस पर विभाग के अधिकारियों ने उस बस का 20 हजार रुपये का चालान काट दिया। नियमानुसार पर्यटन रोड टैक्स भुगतान के बाद कोई भी बस चालक स्थानीय सवारियों को नहीं बैठा सकता। अगर वह ऐसा करता पाया जाता है तो उसका चालान किया जाता है। जांच के बाद टीम ने सिरसा के बेगू रोड पर बसों की जांच की तो जयपुर से सिरसा आ रही बस को टीम ने रोका। जब चालक से कागजात मांगें तो चालक के पास रोड टैक्स भुगतान के कागजात नहीं थे साथ ही चालक के पास पर्यटन बस का कोई परमिट नहीं था। जिस पर टीम ने चालक को 50 हजार रुपये का चालान काट दिया। टीम ने रात को चेकिंग के दौरान करीब नौ ओवरलोड सहित 12 वाहनों की जांच की और लगभग तीन लाख रुपये का चालान किया।
विभाग के ही कर्मचारी को नहीं बख्शा, काटा चालान
जब आरटीए विभाग के अधिकारी ऐलनाबाद में मौजूद थे उस समय अधिकारियों ने आरटीए के एक कर्मचारी को वहां बुलाया। जब कर्मचारी अपनी बाइक लेकर आया तो सहायक सचिव आरटीए प्रदीप कुमार ने देखा कि कर्मचारी ने हेलमेट नहीं डाला हुआ है। मौके पर ही आरटीए टीम के अधिकारियों ने कर्मचारी का बिना हेलमेट का चालान कर दिया।
विज्ञापन
रात को बिना परमिट तथा ओवरलोड वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। जब आरटीए कर्मचारी नियमों का पालन नहीं कर रहे थे तो कर्मचारी का भी चालान किया गया है।
--प्रदीप कुमार, सहायक सचिव, आरटीए विभाग सिरसा।