{"_id":"66158d147f0a82965b0aaaf4","slug":"rs-20-per-bag-is-being-collected-from-farmers-for-weighing-and-packing-of-mustard-officials-said-taking-money-from-farmers-is-wrong-will-investigate-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118062-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरसों की तुलाई व भराई की एवज में किसानों से वसूले जा रहे प्रति बैग 20 रुपये, अधिकारी बोले- किसानों से पैसे लेना गलत, करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरसों की तुलाई व भराई की एवज में किसानों से वसूले जा रहे प्रति बैग 20 रुपये, अधिकारी बोले- किसानों से पैसे लेना गलत, करेंगे जांच
Wed, 10 Apr 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
बडागुढ़ा के खरीद केंद्र पर सरसों की भराई करते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बडागुढ़ा। अनाज मंडियों में सरसों की खरीद शुरू जारी है। खरीद के साथ ही विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों की सांठ-गांठ का खेल भी शुरू हो चुका है। किसानों से मजदूरी के नाम पर प्रति बैग 20 रुपये लिए जा रहे हैं।
किसानों ने आरोप लगाया कि बडागुढ़ा के खरीद केंद्र में सरसों की खरीद के दौरान तुलाई और भराई का खर्चा लिया जा रहा है, जबकि इसकी मजदूरी सोसायटी को दी जाती है। सोसायटी द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से लेबर को मजदूरी दी जाती। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार से मजदूरी कम मिलने का हवाला देते हुए प्रति बैग के 15 से 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। जो किसानों के साथ धोखाधड़ी है। अधिकतर किसानों को इस बारे में जानकारी नहीं होने का लाभ उठाया जा रहा है।
-- -
बॉक्स
बडागुढ़ा के खरीद केंद्र पर अब तक करीब 1500 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। किसान अमरीक सिंह, मनजीत सिंह, अवतार सिंह, महंगा सिंह , सेवा सिंह, सोहन सिंह ने बताया कि मंडी सरसों लेकर आने वाले उनसे 15 से 20 रुपये प्रति बैग मजूदरी के नाम पर लिए गए। यहां सीधे सीधे ठेकेदार लूट मचा रखी है। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस लूट को बंद करवाया जाए। विभाग द्वारा तुलाई, भराई और सफाई के 35 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। अधिकारियों ने कहा कि हैफेड द्वारा सोसायटी को मजदूरी का खर्च वहन किया जाता है और इसके बाद ठेकेदारों ने मजदूरों को मजदूरी देनी होती है। सरकार द्वारा दिए जाने वाली मजदूरी पर मजदूर काम करने को तैयार नहीं है, इसलिए कुछ खर्चा ठेकेदारों द्वारा किसानों से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
इस बारे हमें कोई जानकारी नहीं है। तुलाई, भराई व सफाई का खर्च सोसाइटी द्वारा दिया जाता है। इसका खर्च किसानों से लेना सरासर गलत है। इस विषय में हम जांच करेंगे।-- - जोगिंद्र सिंह, सहायक डीएम (हैफेड)
::::::::::::::::::::::::::::::
मंडियों में सरसों की आवक बढ़ी, एक दिन में हुई 1,12066 क्विंटल की खरीद
सिरसा। जिले भर की मंडियों में सरसों की आवक तेज आई है। इसके साथ ही खरीद ने भी तेजी पकड़ी है। मंगलवार को जिले भर में 112066 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई। सरसों में नमी कम होने के कारण सरकारी खरीद बढ़ गई है। जिन किसानों ने सरसों का पंजीकरण नहीं करवाया है या सरसों में नमी है। वे निजी एजेंसियां यानी आढ़तियों को किसान बेच रहे हैं।
::::::::::::::::::::::::::::::
मंडियों में सरसों की आवक
सिरसा : 31740 क्विंटल
डबवाली : 22533 क्विंटल
कालांवाली: 18441 क्विंटल
ऐलनाबाद : 15132 क्विंटल
रानियां : 5507 क्विंटल
डिंग : 13713 क्विंटल
कोट्स
सरसों को उठान तेजी से करवाया जा रहा है। तीन से चार दिनों में गेहूं भी मंडी में आ जानी है। इसलिए उठान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। - वीरेंद्र मेहता, सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
बडागुढ़ा। अनाज मंडियों में सरसों की खरीद शुरू जारी है। खरीद के साथ ही विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों की सांठ-गांठ का खेल भी शुरू हो चुका है। किसानों से मजदूरी के नाम पर प्रति बैग 20 रुपये लिए जा रहे हैं।
किसानों ने आरोप लगाया कि बडागुढ़ा के खरीद केंद्र में सरसों की खरीद के दौरान तुलाई और भराई का खर्चा लिया जा रहा है, जबकि इसकी मजदूरी सोसायटी को दी जाती है। सोसायटी द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से लेबर को मजदूरी दी जाती। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार से मजदूरी कम मिलने का हवाला देते हुए प्रति बैग के 15 से 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। जो किसानों के साथ धोखाधड़ी है। अधिकतर किसानों को इस बारे में जानकारी नहीं होने का लाभ उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
बॉक्स
बडागुढ़ा के खरीद केंद्र पर अब तक करीब 1500 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। किसान अमरीक सिंह, मनजीत सिंह, अवतार सिंह, महंगा सिंह , सेवा सिंह, सोहन सिंह ने बताया कि मंडी सरसों लेकर आने वाले उनसे 15 से 20 रुपये प्रति बैग मजूदरी के नाम पर लिए गए। यहां सीधे सीधे ठेकेदार लूट मचा रखी है। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस लूट को बंद करवाया जाए। विभाग द्वारा तुलाई, भराई और सफाई के 35 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। अधिकारियों ने कहा कि हैफेड द्वारा सोसायटी को मजदूरी का खर्च वहन किया जाता है और इसके बाद ठेकेदारों ने मजदूरों को मजदूरी देनी होती है। सरकार द्वारा दिए जाने वाली मजदूरी पर मजदूर काम करने को तैयार नहीं है, इसलिए कुछ खर्चा ठेकेदारों द्वारा किसानों से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
इस बारे हमें कोई जानकारी नहीं है। तुलाई, भराई व सफाई का खर्च सोसाइटी द्वारा दिया जाता है। इसका खर्च किसानों से लेना सरासर गलत है। इस विषय में हम जांच करेंगे।