फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rs 1.25 lakh withdrawn by changing debit card

डेबिट कार्ड बदलकर 1.25 लाख रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.25 lakh withdrawn by changing debit card
डबवाली। शहर में तीन शातिर युवकों ने एक बैंक उपभोक्ता का डेबिट कार्ड बदलकर उसे 1.25 लाख रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इंद्रा नगर निवासी लवप्रीत सिंह ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। उसने बताया कि 11 सितंबर की सुबह वह एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। दो-तीन बार एटीएम लगाया। लेकिन पैसे नहीं निकले। इस पर वहां खड़े तीन लड़कों में से एक लड़के ने उसे मदद के लिए कहा और एटीएम लेकर मशीन में लगाने लगा। इसी दौरान दो अन्य युवकों ने आकर उसे बातों में लगा लिया। आरोप है कि तभी तीसरे युवक ने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और उसे दूसरा कार्ड पकड़ा दिया। वह एटीएम से चला गया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 74999, 9500, 9500, 6000 व 25000 रुपये निकलने के लगातार मैसेज आए, जिसपर उसने तुरंत अपना कार्ड संभाला, जो कि उसका नहीं था। उसने बैंक बंद होने पर कस्टमर केयर पर संपर्क कर डेबिट कार्ड बंद करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed