{"_id":"6833528ae1dde5205909812c","slug":"roof-of-chicken-farm-collapsed-worker-got-injured-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138444-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मुर्गा फार्म की छत गिरी, मजदूर को आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मुर्गा फार्म की छत गिरी, मजदूर को आईं चोटें
विज्ञापन
मुर्गा फार्म में गिरा ट्रांसफार्मर।
रानियां। गांव कुस्सर के नजदीक बने एक मुर्गा फार्म शनिवार देर शाम को आई तेज आंधी से पूरी तरह से नष्ट हो गया। तेज आधी ने फार्म की छत उड़ा दी और फार्म में लगे ट्रांसफार्मर, मटके सहित अन्य सामान को भारी नुकसान हुआ। इस दौरान करीब साढ़े 8 हजार मुर्गी के बच्चे भी मर गए।फार्म में काम पर लगे एक मजदूर के सिर में काफी चोटें आईं।
फार्म मालिक हरविंद्र सिंह ने बताया कि गांव से घोड़ांवाली रोड पर करीब एक किलोमीटर दूर उसके खेत में करीब 30 फीट चौड़ा व 300 फीट लंबा फार्म बना हुआ है। शनिवार देर शाम को अचानक से मौसम बदलाव हुआ और बहुत तेज आंधी आई। इसमें उसके पूरे फार्म की छत उखड़ कर नीचे गिर गई। छत का मलबा नीचे गिरने से उसमें रखे करीब साढे 8 हजार मुर्गी के बच्चे मर गए।
इसके साथ बिजली सप्लाई के लिए फार्म में लगा ट्रांसफार्मर भी गिरकर टूट गया और फार्म में रखे घड़े, दाना पानी देने के बर्तन, दवाइयों व फीड सहित अन्य का भंडारण भी नष्ट हो गया। हरविंद्र का कहना है कि इस अंधड़ से उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फार्म मालिक हरविंद्र ने सरकार व संबंधित विभाग से फार्म के हुए नुकसान की भरपाई के लिए मांग रखी है।