फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Roadways special buses will run for police recruitment examination, booking will be done from today

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी रोडवेज की स्पेशल बसें, आज से होगी बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Roadways special buses will run for police recruitment examination, booking will be done from today
बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा पुलिस विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से सिरसा से स्पेशल बसों का संचालन किया जा जाएगा। स्पेशल बसों में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ही एडवांस में बुकिंग करवानी होगी। सिरसा से पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल और कुरुक्षेत्र के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। वीरवार से बस स्टैंड पर बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को आने जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए रोडवेज की ओर से बसों का संचालन किया जाएगा। हालांकि इससे पहले भी महिला कांस्टेबल की परीक्षा के लिए रोडवेज की ओर से स्पेशल बसों का संचालन किया गया था। जिसके चलते अभ्यर्थियों को काफी सुविधा मिली थी। स्पेशल बसों में अभ्यर्थियों के अलावा अन्य किसी भी यात्री को सवार होने की अनुमति नहीं होगी। स्पेशल बसें नॉन स्टाप होंगी और परीक्षा केंद्र के सामान्य बस स्टैंड तक अभ्यर्थियों को पहुंचाएंगी ।
विज्ञापन

डबवाली और ऐलनाबाद में मिले अभ्यर्थी तो सिरसा तक आएगी बसें
रोडवेज की ओर से डबवाली और ऐलनाबाद के अभ्यर्थियों को भी सुविधा देने के लिए अलग से बस लगाई जाएंगी। हालांकि ऐलनाबाद और डबवाली के अभ्यर्थियों को पहले सिरसा बस स्टैंड पर पहुुंचकर बुकिंग करवानी होगी। इसके बाद अगर अभ्यर्थी अधिक पाए जाते है तो ऐलनाबाद और डबवाली से सिरसा तक स्पेशल बस चलेगी और सभी अभ्यर्थियों को सिरसा से स्पेशल बसों में सवार कर परीक्षा केंद्रों के बस स्टैंडों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज की ओर से स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए वीरवार से बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को पहले ही बस में पहुंच बुकिंग करवानी होगी। बिना बुकिंग के स्पेशल बसों में अभ्यर्थियों को सवार नहीं होने दिया जाएगा।
- केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed