{"_id":"649b2357d4ee7012180678e6","slug":"roads-will-improve-in-villages-budget-of-rs-25-crore-released-sirsa-news-c-128-1-sir1002-1866-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांवों में सुधरेंगी सड़कें, 25 करोड़ रुपये का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांवों में सुधरेंगी सड़कें, 25 करोड़ रुपये का बजट जारी
Tue, 27 Jun 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को एक गांव से दूसरे गांव में पहुंचने में आसानी हो, इसके लिए सड़कों की स्थिति में सुधार किया जाएगा। वर्क प्रोग्राम के तहत पीडब्ल्यूडी हरियाणा ने विधायक प्राथमिकता कार्य को लेकर सिरसा विधानसभा क्षेत्र में 20 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसके साथ ही इन सड़कों के निर्माण कार्य का जिम्मा पांच ठेकेदारों को सौंपा गया है।
भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि शहीदांवाली से रंगडी खेड़ा तक 2.86 किमी सड़क निर्माण के लिए 151.03 लाख रुपये, गांव नटार में 1.60 किमी. सिरसा-जमाल रोड पर 71.57 लाख रुपये, 5.25 किमी अलीमोहम्मद-फूलकां रोड के लिए 225.3 लाख रुपये, 1.10 किमी सलारपुर से हरिजन बस्ती रोड के लिए 77.40 लाख रुपये, अलीमोहम्मद से चाड़ीवाल तक 4.10 किमी सड़क के लिए 271.98 लाख रुपये, शेरपुरा से कैरांवाली रोड 5.65 किमी. के लिए 379.7 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सिरसा-लुदेसर रोड से फूलकां रोड के लिए 148.76 लाख रुपये, शाहपुर बेगू से बाजेका-नेजिया रोड 3.74 किमी के लिए 37.27 लाख रुपये, जोधकां-शेरपुरा रोड 4.24 किमी के लिए 223.16 लाख रुपये, रेलवे क्रॉसिंग से कृषि फार्म तक 0.34 किमी के लिए 24.15 लाख रुपये की राशि जारी की है।
उन्होंने बताया कि रेलवे गोदाम शेड तक 0.37 किमी. के लिए 27.56 लाख रुपये, कंवरपुरा से शेरपुरा मोड तक दो किमी के लिए 19.07 लाख रुपये, नेजियाखेड़ा से अलीमोहम्मद तक 2.31 किमी के लिए 18 लाख रुपये, फूलकां से चाडीवाल तक 5.53 किमी. सड़क के लिए 259.24 लाख रुपये, ढाणी जस्साराम से भंभूर खुर्द तक 1.41 किमी. सड़क के लिए 12.99 लाख रुपये, खाजाखेड़ा में 0.80 किमी. सड़क के लिए 27.36 लाख रुपये, शहीदांवाली से चौबुर्जा तक 2.35 किमी. सड़क के लिए 30.58 लाख रुपये, डीएचएस रोड से शेरपुरा तक 7.90 किमी सड़क के लिए 125.82 लाख रुपये और ताजियां से फूलकां तक 5.91 किमी. सड़क के लिए 352.53 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है।