फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rewari Express will now go till Delhi

रेवाड़ी एक्सप्रेस अब जाएगी दिल्ली तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rewari Express will now go till Delhi
सिरसा। सिरसा शहरवासियों को सुबह के समय दिल्ली के लिए अब एक और ट्रेन मिलेगी। इसके लिए रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। श्रीगंगानगर से चलकर रेवाड़ी तक संचालित होने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अब दिल्ली तक चलेगी। वहीं, मेरठ से रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन को श्रीगंगानगर तक बढ़ाया गया है। रेलवे के इस फैसले से जिले के लोगों को दिल्ली तक सफर करने के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के लोगों को दिल्ली तक सफर करने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। फिलहाल सिरसा से दिल्ली के लिए तीन ट्रेन संचालित हो रही है, जिनमें सिरसा एक्सप्रेस व किसान एक्सप्रेस रोजाना संचालित हो रही है। वहीं, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलती है। अब रेलवे ने रेवाड़ी एक्सप्रेस का विस्तार कर इसे दिल्ली तक चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सुबह 5.50 बजे सिरसा से रेवाड़ी के लिए रवाना होती है, जो दोपहर 12 बजे रेवाड़ी पहुंचती है। रेलवे की ओर से शीघ्र ही इस ट्रेन को दिल्ली तक चलाने के लिए आदेश जारी कर दिए जाएंगे। श्रीगंगानगर-रेवाड़ी ट्रेन को दिल्ली तक संचालित करने के साथ ही रेलवे ने मेरठ से रेवाड़ी के बीच चलने वाली यात्री गाड़ी को श्रीगंगानगर तक चलाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह ट्रेन अब रेवाड़ी से वाया हिसार, सिरसा, बठिंडा होते हुए श्रीगंगानगर तक संचालित होगी। इस ट्रेन के शुरू होने से मेरठ, पटौदी, गुरुग्राम से होते हुए सिरसा तक सफर करने वाले यात्रियों को गाड़ी नहीं बदलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed