फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Revealed in the survey: Only 50 percent developed auto market in 35 years

सर्वे में खुलासा : 35 साल में सिर्फ 50 प्रतिशत ही विकसित हुई ऑटो मार्केट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Revealed in the survey: Only 50 percent developed auto market in 35 years
शहर की आटो मार्केट का दृश्य। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की ऑटो मार्केट के विकास कार्यों को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर परिषद की ओर से सर्वे करवा लिया गया है। सर्वे रिपोर्ट में पता चला है कि ऑटो मार्केट का 35 साल में सिर्फ 50 फीसदी ही विकास हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जून माह के अंत तक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाएगी। इसके बाद सरकार से आदेश मिलने के बाद ऑटो मार्केट में सड़क, बिजली, पानी व स्ट्रीट लाइट व अन्य विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

1987 में रेलवे लाइन के नजदीक नगर परिषद की तरफ से ऑटो मार्केट काटी गई थी। उस समय इस मार्केट में 1251 दुकानों को निर्माण किया जाना था। शहरवासियों ने इस मार्केट में रुचि दिखाते हुए दुकानें भी खरीदीं। इसके बावजूद यह मार्केट अभी तक करीब 50 फीसदी निर्माण हुआ है। सर्वे के अनुसार मार्केट में मुख्य मार्गों पर ही दुकानों का निर्माण हुआ है। इसके अलावा भीतर की गलियों में भूखंड निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। सर्वे में यह भी सामने आया है कि 10 फीसदी लोगों ने अपनी दुकानों पर किराए पर दे रखा है।
विज्ञापन

इसलिए करवाया गया है सर्वे
ऑटो मार्केट में सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। यहां पर दुकानों के बाहर कबाड़ व अन्य सामान रखकर अतिक्रमण किया गया है। इसके चलते ऑटो मार्केट में विकास कार्य के लिए नगर परिषद की तरफ से योजना बनाई गई थी। परंतु राज्य सरकार ने अभी तक इस मार्केट में कितना विकास कार्य हुआ है, इसकी जानकारी नगरपरिषद से मांगी गई। जिसके चलते सर्वे कार्य करवाया गया। सर्वे के दौरान बाजार में कितना विकास कार्य किया गया तथा दुकानों के ऊपर कितना निर्माण किया गया है इसकी जानकारी एकत्रित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया ऑटो मार्केट शिफ्टिंग का काम अभी अधूरा
शहर के जनता अस्पताल रोड पर रिहायशी कॉलानी में दोपहिया वाहनों की ऑटो मार्केट चल रही है। न्यायालय में चले केस के बाद इस मार्केट को भी बड़ी ऑटो मार्केट में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन प्रशासन ये आदेश भी अभी तक लागू नहीं करवा पाया है। जनता अस्पताल रोड पर 1000 से ज्यादा मिस्त्री काम कर रहे हैं। यहां करीब 800 दुकानें हैं जिन पर स्पेयर पार्ट्स की बिक्री होती है। इसके अलावा डबवाली रोड पर सांगवान चौक से लेकर सिरसा क्लब तक भी सड़क के दोनों ओर ऑटो मिस्त्रियों की दुकानों हैं। सड़क पर ही वर्कशॉप चल रही है। यहां कार, जीप, दोपहिया वाहनों को ठीक करवाए जाने का काम चलता है।

ऑटो मार्केट में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। नप की ओर से सर्वे रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस माह के अंत तक मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। - संदीप मलिक, ईओ, नगरपरिषद सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed