फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Returning Officer appointed for by-election to the vacant posts of Panch, Sarpanch and Panchayat Samiti Member

Sirsa News: पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य के रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Fri, 17 Apr 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 17 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Returning Officer appointed for by-election to the vacant posts of Panch, Sarpanch and Panchayat Samiti Member
सिरसा। जिला में पंचायती राज संस्थाओं के पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य आदि के रिक्त पदों पर 10 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

डीडीपीओ बलजीत सिंह ने बताया कि पंचायत समिति ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 19 के लिए एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन पत्र खंड कार्यालय ऐलनाबाद में प्राप्त किए जाएंगे। पंचायत समिति ओढ़ां के वार्ड नंबर एक के लिए एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा यहां के नामांकन पत्र खंड कार्यालय ओढ़ां में प्राप्त किए जाएंगे। इसी प्रकार पंचायत समिति सिरसा के वार्ड नंबर आठ के लिए एसडीएम राजेंद्र कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा यहां के नामांकन पत्र खंड कार्यालय सिरसा में प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन






डबवाली में यहां जमा होंगे आवेदन

वहीं, खंड डबवाली की ग्राम पंचायत डबवाली के वार्ड नंबर आठ व 10 में पंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी अश्वनी कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत डबवाली के नामांकन पत्र राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय डबवाली में प्राप्त किए जाएंगे। गांव तेजाखेड़ा के वार्ड नंबर दो के पंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी राम चंद्र को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन पत्र राजकीय उच्च विद्यालय तेजाखेड़ा में प्राप्त किए जाएंगे। गांव बिज्जूवाली के वार्ड नंबर दो के पंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी पुष्पेंद्र कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन पत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिज्जूवाली में प्राप्त किए जाएंगे। गांव मौजगढ़ के वार्ड नंबर एक के पंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी सिकंदर सिंह को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है और यहां के नामांकन पत्र राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय मौजगढ में प्राप्त किए जाएंगे।
इसी प्रकार, गांव नीलांवाली के वार्ड नंबर चार के पंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी अनुराग करड़वाल को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन पत्र राजकीय माध्यमिक विद्यालय नीलांवाली में प्राप्त किए जाएंगे। ग्राम पंचायत आसाखेड़ा के वार्ड नंबर चार के पंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी उमेद सिंह को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन पत्र राजकीय माध्यमिक विद्यालय आसाखेड़ा में प्राप्त किए जाएंगे। गांव गोरीवाला के वार्ड नंबर छह के पंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी योगेश कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन पत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरीवाला में प्राप्त किए जाएंगे। गांव लखुआना के वार्ड नंबर दो पंच पद के लिए पीजीटी सुनील कस्वां को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन पत्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय लखुआना में लिए जाएंगे।





खंड ऐलनाबाद
ऐलनाबाद के गांव ढाणी संता सिंह के वार्ड नंबर एक के पंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी पवन कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन पत्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी संता सिंह में प्राप्त किए जाएंगे। गांव मल्लेकां के वार्ड नंबर एक के पंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी रामजी लाल को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन पत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मल्लेकां में प्राप्त किए जाएंगे। इसी प्रकार गांव तलवाड़ा खुर्द के वार्ड नंबर 14 के पंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी नामदेव को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन पत्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला तलवाड़ा खुर्द में प्राप्त किए जाएंगे।
वहीं, ऐलनाबाद के गांव चिलकनी ढाब के सरपंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी देश दीपक को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है और यहां के नामांकन राजकीय माध्यमिक विद्यालय चिलकनी ढाब में प्राप्त किए जाएंगे।



---

खंड नाथूसरी चोपटा
नाथूसरी चोपटा के गांव शेरपुरा के वार्ड नंबर तीन व छह के पंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी अजय कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन पत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरपुरा में तथा गांव अली मोहम्मद के वार्ड नंबर छह के लिए पीजीटी सुरेश कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अली मोहम्मद में प्राप्त किए जाएंगे।
---

खंड ओढां
ओढ़ां के गांव सिंघपुरा के वार्ड नंबर छह के पंच पद के लिए पीजीटी अजय कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय सिंघपुरा में प्राप्त किए जाएंगे। गांव चुकेरियां के वार्ड नंबर तीन के पंच पद के लिए पीजीटी विनोद कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला चुकेरियां में प्राप्त किए जाएंगे।
---

खंड रानियां
रानियां के गांव गिदंडावाली के वार्ड नंबर चार के पंच पद के लिए पीजीटी श्याम लाल को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। गांव गिदंडावाली के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला गिदंडावाली में प्राप्त किए जाएंगे। ग्राम पंचायत धोतड़ के वार्ड नंबर छह के पंच पद के लिए पीजीटी विरेंद्र कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है और यहां के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घोतड़ में प्राप्त किए जाएंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत ढुढियांंवाली के वार्ड नंबर छह व 10 के पंच पद के लिए पीजीटी राय साहब को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है और यहां के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढुढियांवाली में प्राप्त किए जाएंगे। खंड रानियां के गांव धमोड़ा थेड़ी मेंं सरपंच पद के लिए पीजीटी अंकुर छाबड़ा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है और यहां के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला धमोड़ा थेड़ी में प्राप्त किए जाएंगे।


खंड सिरसा

सिरसा के गांव थेड़ी बाबा सावन सिंह के वार्ड नंबर दो के पंच पद के लिए पीजीटी हरीश कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है और यहां के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला थेड़ी बाबा सावन सिंह में प्राप्त किए जाएंगे।


खंड बड़ागुढ़ा
बड़ागुढ़ा के गांव बीरूवालागुढा में सरपंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी बलविंद्र को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है और यहां के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय बीरूवालागुढा में प्राप्त किए जाएंगे। गांव मलड़ी मेंं सरपंच पद के चुनाव के लिए पीजीटी कुलविंद्र सिंह को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है और यहां के नामांकन राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलड़ी में प्राप्त किए जाएंगे।



यह रहेगा शेड्यूल
उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। मतदान 10 मई को होगा। पंचायती राज संस्थाओं के लिए मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद होगी या पुनर्मतदान की स्थिति में आवश्यकता अनुसार 12 मई को संपन्न की जाएगी। उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक के बीच अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम भी तुरंत घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed