फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Resolve complaints through CM window, Saral and Samadhan camp

Sirsa News: सीएम विंडो, सरल व समाधान शिविर की शिकायत सुलझाएं

Wed, 29 Jan 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Resolve complaints through CM window, Saral and Samadhan camp
सिरसाा में अ​धिकारियों की बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन।
सिरसा। एडीसी लक्षित सरीन ने मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें एडीसी ने सरल, आरटीएस स्कोर, ई-ऑफिस प्रोग्रेस, सीएम विंडो, एसएमजीटी, जनसंवाद, समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को मामले निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसी लक्षित ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को समयबद्ध तरीके से सुविधाओं का लाभ देना है। इसके लिए सभी विभाग उपायुक्त शांतनु शर्मा के मार्गदर्शन में शिकायतों का समाधान करें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, एसएमजीटी, जनसंवाद, समाधान शिविर आमजन की शिकायतों, समस्याओं के समाधान के महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई विभाग, नगर परिषद, जिला परिषद, बैंक, राजस्व विभाग सहित सभी विभागों की शिकायतों की समीक्षा कर उन्हें एटीआर रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कागजरहित कामकाज के लिए ई-ऑफिस महत्वपूर्ण एवं बेहतरीन विकल्प है, इसलिए सभी कार्यालयों में भौतिक रूप से फाइलों का आदान-प्रदान न करें।
केवल ई-फाइल ही स्वीकार की जाए। ई-ऑफिस प्रणाली से समय और श्रम शक्ति की बचत के साथ लोगों को भी काफी सहूलियत हो रही है। इसलिए सभी विभागाध्यक्ष पूरी सजगता के साथ ई-ऑफिस सिस्टम पर प्रभावी रूप से काम करें। इस मौके पर एसडीएम राजेंद्र कुमार सहित सभी विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed