{"_id":"6aee1001d6b81126670ff3f1","slug":"registration-start-for-buniyad-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168108-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 के लिए पंजीकरण शुरू
Fri, 06 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
- कक्षा 8वीं और 10वीं के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन, आईआईटी एनआईटी और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की तैयारी के लिए मिलेगा विशेष मार्गदर्शन
- 435 विद्यार्थी अब तक पा चुके हैं प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बड़ा अवसर आया है। प्रदेश सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद तथा हरियाणा सुपर-100 के नए शैक्षणिक सत्र 2027-29 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 नवंबर से शुरू कर दिया है।
इन कार्यक्रमों से आईआईटी, एनआईटी और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। अब तक 435 विद्यार्थी प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला पा चुके हैं।
इस संबंध में, चार नवंबर को सरकारी उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रमुखों की राज्यस्तरीय ऑनलाइन बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संयुक्त निदेशक मॉडल संस्कृति स्कूल्स हरियाणा हरप्रीत कौर ने की।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यक्रमों की उपलब्धियों, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया और प्रवेश परीक्षा की जानकारी दी। विद्यालय प्रमुखों को प्रत्येक पात्र विद्यार्थी का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि 5 नवंबर से विशेष जागरूकता टीमें सरकारी विद्यालयों में जाएंगी। ये टीमें विद्यार्थियों को योजनाओं की जानकारी देंगी और प्रेरणादायक वीडियो भी दिखाएंगी। जिला स्तर पर अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
मिशन बुनियाद और सुपर-100 की जानकारी
वर्ष 2022 में शुरू हुआ मिशन बुनियाद सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव मजबूत करता है। यह उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की पहल है। वर्तमान में इसके 103 केंद्र संचालित हैं, और आगामी सत्र में 25 नए केंद्र शुरू होकर कुल संख्या 128 हो जाएगी। इसके तहत आठवीं कक्षा के विद्यार्थी चयनित होकर नौवीं और दसवीं में विशेष मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। वर्ष 2018 में शुरू हुआ हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम जेईई और नीट की तैयारी के लिए आवासीय शैक्षणिक वातावरण देता है। इसमें विशेषज्ञ मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
पात्रता और प्रवेश परीक्षा
मिशन बुनियाद के लिए वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने सातवीं कक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। सुपर-100 के लिए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने नौवीं कक्षा में 60 फीसदी या अधिक अंक हासिल किए हैं। हालांकि, 60 फीसदी से कम अंक वाले इच्छुक विद्यार्थियों को भी पंजीकरण और प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दोनों कार्यक्रमों की लेवल-1 प्रवेश परीक्षा में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के चार अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।
पंजीकरण और परीक्षा कार्यक्रम
मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण 5 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसके प्रवेश पत्र 14 से 21 दिसंबर तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। लेवल-1 परीक्षा 23 दिसंबर को होगी और इसका परिणाम 12 जनवरी 2027 को आएगा। लेवल-2 परीक्षा 22 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। वहीं, हरियाणा सुपर-100 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। इसके प्रवेश पत्र 7 से 14 दिसंबर तक डाउनलोड होंगे, लेवल-1 परीक्षा 16 दिसंबर को होगी और परिणाम 8 जनवरी 2027 को घोषित होगा। लेवल-2 परीक्षा 3 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी मिशन बुनियाद के लिए registration.buniyaadhry.com पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।