Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   kussar schoool first in raniyan khand

Sirsa News: विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल कुस्सर रानियां खंड में प्रथम

Fri, 06 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 06 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
kussar schoool first in raniyan khand
रानियां। विद्यालय सौंदर्यकरण प्रतियोगिता में विशेष रूप से बनाया गया भोजन खाते हुए विद्यार्थी। ।
स्टाफ और विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत लाई रंग, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का भी करवाया जीर्णोद्धार
विज्ञापन


फोटो --- 18

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुस्सर ने खंड स्तरीय विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
यह सफलता प्राचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा के मार्गदर्शन तथा समस्त स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
विद्यालय कार्यभार प्रभारी संदीप कुमार चांदना के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य विद्यालय के प्रत्येक हिस्से को सुंदर, स्वच्छ, व्यवस्थित और आकर्षक बनाना था।
विज्ञापन

संदीप कुमार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्वयं विद्यालय में रहकर पेंट, मरम्मत और अन्य आवश्यक सुंदरीकरण कार्य पूरे करवाए। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को विद्यालय के हर कोने को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में प्रमुख योगदान
स्वच्छता नोडल राकेश कुमार, इको क्लब प्रभारी सुलखन राम और मांगी लाल ने विद्यार्थियों के सहयोग से स्वच्छता, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य किया। गायत्री ने पुस्तकालय को व्यवस्थित रखा जबकि रचना ने साइंस लैब का संचालन किया। पवन कुमार (हिंदी) ने एस्ट्रोनॉमी लैब और पवन कुमार (गणित) ने एटीएल में योगदान दिया। व्यावसायिक प्रयोगशालाओं के संचालन में वीटी मांगी लाल और नेहा रानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मध्याह्न भोजन योजना के तहत मीनू मेहता, बलराज सिंह, पालाराम और कुक-कम-हेल्पर ने स्वच्छता बनाए रखी।


सामूहिक प्रयास और परिणाम
विद्यालय में अनुशासन और सुव्यवस्था बनाए रखने में मनजीत ने अनूप सिंह, सुदेश, अर्चना, रामकिशन, पूनम गोदारा, पूनम बाला, किरण, राकेश और राजवीर के सहयोग से काम किया। सभी कक्षा प्रभारियों ने वकील, विकास और वीरपाल के साथ अपने-अपने कक्षों की साफ-सफाई सुनिश्चित की। स्टाफ सदस्यों ने अपनी नेक कमाई से आर्थिक सहयोग देकर शहीद भगत सिंह की जीर्ण-शीर्ण प्रतिमा की मरम्मत करवाई जो सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल है। संदीप कुमार चांदना ने इस उपलब्धि को पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताया और राजकुमार अरोड़ा के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed