फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Refusal of admission of private schools citing wrong information on the portal

पोर्टल पर गलत जानकारी होने का हवाला दे निजी स्कूलों का दाखिले से इंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Refusal of admission of private schools citing wrong information on the portal
सिरसा। निजी स्कूल द्वारा नियम 134ए के पोर्टल पर गलत जानकारी दर्ज करने के कारण पहली स्कूल अलॉटमेंट सूची के विद्यार्थियों का दाखिला करने में परेशानी आ रही है। स्कूल संचालकों का कहना है कि नियम 134ए के कोटे जितने विद्यार्थियों के दाखिले उनके स्कूल में हो चुके है। दाखिले को लेकर निजी स्कूल संचालक पोर्टल पर अंतिम दिन अपडेट करने की बात कह रहे है। जिसकी शिकायत लेकर अभिभावक जिला शिक्षा विभाग के पास पहुंचे रहे है। विभाग ने खंड स्तर पर सीटों को वेरीफाई करने के आदेश दिए है। वही सिरसा के सेट जोसफ स्कूल द्वारा नियम 134ए के वाले विद्यार्थियों केेे दाखिल ना करने पर विभाग ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में नियम 134ए के तहत सीटों का 10 फीसदी डाटा पोर्टल पर अपडेट करना था लेकिन पोर्टल पर गलत जानकारी दर्ज कर दी। जिसके कारण अब गलत जानकारी दर्ज करने वाले स्कूल विद्यार्थियों का दाखिला नहीं कर रहे। दाखिला ना देने की सूरत में अभिभावक शिकायत लेकर जिला शिक्षा विभाग के पास पहुंच रहे है। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने खंड स्तर पर स्कूलों के नाम देकर उनकी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

वहीं शेष स्कूलों में नियम 134ए के तहत दाखिले को लेकर 13 दिन बीत जाने के बाद भी निजी स्कूलों द्वारा निदेशालय के नियमों का उल्लंघन कर पोर्टल पर विद्यार्थियों के दाखिले को अपडेट नहीं कर रहे। पहली स्कूल अलॉटमेंट सूची में 1387 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है लेकिन नियम 134ए के पोर्टल पर अभी तक 176 विद्यार्थियों के दाखिले का पोर्टल पर रिकॉर्ड दिख रहा है। अभिभावकों को शिकायत है कि निजी स्कूल संचालक दाखिले के लिए दस्तावेज लेकर रख रहे है लेकिन दाखिला सुनिश्चित नहीं कर रहे है। नियम 134ए के तहत दाखिला की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दाखिला से इंकार करने पर जारी किया नोटिस
रानियां रोड स्थित सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल को जिला शिक्षा विभाग ने नियम 134ए के तहत दाखिला ना करने पर नोटिस जारी करते हुए कारण पूछा है। अभिभावकों की शिकायत थी कि पहली सीट अलॉटमेंट सूची में नाम आने पर जब दाखिला करवाने पहुंचे तो स्कूल कमेटी द्वारा दाखिल करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। जिसके बाद अभिभावकों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी थी।
---------
एसएलसी कटवा घर बैठे है विद्यार्थी
नियम 134ए में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी राजकीय व प्राइवेट स्कूलों से एसएलसी कटवा चुके है। अब निजी स्कूल संचालक विद्यार्थियों का दाखिला करने से इंकार कर रहे है। दाखिला ना होने की सूरत में विद्यार्थी घर बैठ दाखिले होने का इंतजार कर रहे है। एसएलसी कटने के कारण विद्यार्थी पहले से पढ़ रहे स्कूलों में भी नहीं जा पा रहे, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

---
वर्जन
निजी स्कूल संचालकों को दाखिले को पोर्टल पर अपडेट करने के आदेश दिए है। दाखिल ना करने वाले स्कूलों को नोटिस जारी किया जा रहा है। निदेशालय के आदेशों की पालना ना करने वाले स्कूलों पर कार्यवाही होगी।
- आत्म प्रकाश, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed