{"_id":"62b4a4979f7914424227da0d","slug":"reconstruction-of-hisar-road-will-be-done-with-four-and-a-half-crore-rupees-sirsa-news-hsr634975499","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार करोड़ रुपये से होगा हिसार रोड का पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार करोड़ रुपये से होगा हिसार रोड का पुनर्निर्माण
विज्ञापन
शहर का निरीक्षण करते एसडीएम जयवीर यादव और अन्य फाइल फोटो
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हिसार रोड पर पाइप लाइन डालने के बाद पक्का निर्माण न होने से वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहा हैं। शिकायतों के बाद अब नगर परिषद ने सड़क बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से हिसार रोड का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया होने के बाद काम शुरू होगा। इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
अमृत योजना के तहत पांच माह पहले हिसार रोड पर बस स्टैंड से लेकर खैरपुर तक बड़ी पाइप लाइन डाली गई। ठेकेदार ने पाइप लाइन पर केवल मिट्टी डाल उसे छोड़ दिया। ऐसे में दो दिन पहले बारिश होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई और जगह जगह से रोड धंस गया। ऐसे में वाहन चालक भी जलभराव के कारण हादसों का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद बीते दिन एसडीएम जयवीर यादव और नगर परिषद ईओ संदीप मलिक ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया है। ऐसे में कई स्थानों को तो ठीक कर दिया गया है, लेकिन कई स्थानों पर अभी भी स्थिति खराब है। ऐसे में नगर परिषद ने इस रोड के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की है। करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से इस रोड का निर्माण फिर से करवाया जाएगा। नगर परिषद ने इसका कार्य बीएंडआर को सौंप दिया है। इसके लिए रुपये भी विभाग के खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। उम्मीद है जल्द ही रोड का निर्माण हो जाएगा, जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
बारिश के बाद धंसे स्थानों को प्रशासन करवा रहा दुरुस्त
बारिश के बाद शहर के हिसार रोड और डबवाली रोड के अलग-अलग स्थानों रोड धंस गया था। इसके बाद अब प्रशासन ने अपने स्तर पर कई स्थानों पर मिट्टी डलवाने का काम किया है। जबकि कई स्थानों को दुरुस्त करने के लिए ठेकेदार को आदेश दिए गए है। शहर के डबवाली रोड पर ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
हिसार रोड का दोबारा से निर्माण कार्य करवाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को सौंपी गई है। जिसपर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए राशि भी विभाग को ट्रांसफर कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। - संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद सिरसा।