{"_id":"69458ceb4c3715d4e3004c63","slug":"reading-the-bhagavad-gita-with-love-brings-liberation-lalit-sirsa-news-c-128-1-slko1008-149778-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमभाव से श्रीमद्भागवत गीता पढ़ने से मिलती है मुक्ति : ललित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमभाव से श्रीमद्भागवत गीता पढ़ने से मिलती है मुक्ति : ललित
विज्ञापन
रानियां। समाजसेवी को निमंत्रण देते कमेटी सदस्य।
रानियां। जयदेव सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन ने कहा कि सभी वेदों का संपूर्ण सारांश गीता में विद्यमान है। गीता के महत्व के बारे में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति भक्ति भाव से इस ग्रंथ का अध्ययन करे तो उसे परमात्मा अवश्य मिलते हैं। प्रेमपूर्वक भाव से गीता को पढ़ने से मुक्ति होती है।
गीता सार जीवन में अपनाकर मानव सुखी जीवन जी सकता है। ललित जैन ने यह बातें श्री दुर्गा कीर्तन मंदिर कमेटी की ओर से श्रीमद्भागवत कथा के निमंत्रण देने आए कमेटी के सदस्यों से कहीं। उन्होंने कहा कि गीता में बताया गया है कि धर्म का पालन करते समय कर्म के परिणामों के बारे में आसक्त नहीं होना चाहिए। भगवान कृष्ण का यह उपदेश भक्ति और सेवा में अपना समय देने की महत्वपूर्णता को प्रमोट करता है।
उन्होंने आत्मा की महत्वपूर्णता को भी बताया है। आत्मा को शरीर से अलग मानकर उसकी अनादि और अनंत को स्वीकार किया है। हरियाणा युवा व्यापार मंडल के रानियां इकाई के प्रधान सोनू ग्रोवर व श्री दुर्गा कीर्तन मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंदिर में 2 जनवरी से 8 जनवरी तक मंदिर प्रांगण में होनी वाली श्रीमद्भागवत कथा का समाजसेवी ललित जैन को निमंत्रण दिया। इस मौके पर श्री दुर्गा कीर्तन मंदिर कमेटी के प्रधान इंद्रजीत सबरवाल, श्री गोशाला ब्लॉक संघ प्रधान ओम पोपली, संजय आहूजा सहित अन्य उपस्थित थे।