फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Reaching record turnout in Lok Sabha elections 2019 became challenging due to heat

Sirsa News: गर्मी के कारण लोकसभा चुनाव में 2019 के रिकॉर्ड मतदान तक पहुंचना हुआ चुनौतीपूर्ण

Fri, 24 May 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Reaching record turnout in Lok Sabha elections 2019 became challenging due to heat
सिरसा। देश में लोगों को शत प्रतिशत मतदान को लेकर जागरूक किया जा रहा है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में भी प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर हर कोई लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन मतदान की अपील पर इस बार गर्मी अपना असर दिखा रही है। 47 डिग्री तापमान पार होने के चलते लोगों को जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

इस बार मतदान 25 मई को होने जा रहा है। जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में 12 मई को मतदान हुआ था। उस दौरान मौसम इतना गर्म नहीं था। पिछली बार चुनावों से पहले बारिश हुई थी। परंतु इस बार गर्मी चरम पर है। ऐसे में पिछले वर्ष के 79 प्रतिशत मतदान को क्रॉस करना प्रशासन के लिए चुनौती भरा होगा। हालांकि विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन



बता दें कि वीरवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आरके सिंह के नेतृत्व में पुलिस व केंद्रीय पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। चुनावों में पैसों के ऑनलाइन लेन-देन पर भी नजर है। शराब, पैसे व सामान का अवैध आवागमन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जोनल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एफएसटी की टीमें, वीएसटी की टीमें व एसएसटी टीमें चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए 24 घंटे शिफ्टों के हिसाब से सभी घटनाओं पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, जिला में बनाए गए 978 पोलिंग बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी राजकीय महिला महाविद्यालय के पिंक बूथ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाजेकां, राजकीय मिडल स्कूल नेजाडेला, राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल दड़बा कलां, राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां, राजकीय हाई स्कूल लुदेसर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपावास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमाल, राजकीय प्राइमरी स्कूल शाह सतनाम पुरा में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 978 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

वाहनों से लेकर प्रक्रिया पर होगी विशेष निगरानी

- घर पर मतदान और सुविधा केंद्र पर मतदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है।
- ईवीएम कमिशनिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है।
- कमीशनिंग और मॉक पोल के बारे में उम्मीदवारों को लिखित जानकारी दी गई थी।
- ईवीएम और वीवीपैट ले जाने वाले सभी वाहनों में जीपीएस लगा हुआ है।
- सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है ।
गर्मी से बचाव व अन्य सुविधा
- सफाई कर्मियों को गर्मी से बचाव के लिए साफे एवं गमछे वितरित किए।
- मतदान प्रक्रिया में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों भी गर्मी से बचाव के लिए साफे का इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।
- मतदान के दिन मतदाताओं को ग्राउंड फ्लोर पर मतदान केंद्र, पेयजल, रैंप की सुविधा दी गई है।
- महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था, रोशनी व बिजली की सुविधा।
- मेडिकल किट विशेष रूप से दी गई और एक कर्मचारी की एक मतदान केंद्र में ड्यूटी रहेगी।
- नागरिक अस्पताल में विशेष सूचना केंद्र लगाया गया है।
- एमरजेंसी में विशेष व्यवस्था की गई है।
- मतदान केंद्रों में जहां पर छाया नहीं है वहां पर छाया के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
- हीट वेव के स्ट्रोक होने की स्थिति में चिकित्सकों की व्यवस्था रहेगी। जो एमरजेंसी में प्राथमिक उपचार देंगे।
- ओआरएस व दवाइयां प्रत्येक बूथ पर दी गई है। जिससे कर्मचारी को कोई परेशानी न आए।
पिंक बूथ रहेगा मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र

राजकीय नेशनल महिला महाविद्यालय में मतदाताओं पिंक बूथ भी बनाया जा रहा है, जोकि विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि इन बूथों पर अन्य बूथों के अपेक्षा विशेष सुविधाएं होंगी। जहां चुनाव प्रक्रिया की सभी जिम्मेवारियां महिला कर्मचारी निभाएंगी। वहीं मॉडल बूथ पर बैठने के लिए कुर्सियां, बच्चों के लिए झूले आदि के साथ सजावट कर आकर्षक रूप दिया जाएगा। पिंक बूथ पर 50 कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed