{"_id":"6a0219ceecb3b1e5d6026822","slug":"rapist-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-158243-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Mon, 11 May 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 11 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरप्रीत सिंह ऐलनाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। महिला थाना पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया था कि उसका आरोपी के घर आना-जाना था।
आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर ढाई वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपी गुरप्रीत सिंह ने उसका गर्भपात करवा दिया। 25 अप्रैल 2026 को गुरप्रीत सिंह ने किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया।
जांच अधिकारी कोमल सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग के बयान पर आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद