फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rapid action force deployed at checkpoints in Tohana and Ratia, two more roads closed

Sirsa News: टोहाना व रतिया में नाकों पर रेपिड एक्शन फोर्स तैनात, दो रास्ते और किए बंद

Thu, 22 Feb 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rapid action force deployed at checkpoints in Tohana and Ratia, two more roads closed
रतिया में ब्राह्मणवाला चौकी के पास पंजाब की सीमा तक पैदल फ्लैग मार्च निकालते सुरक्षा बल व पुलिस
फतेहाबाद/रतिया/टोहाना। पंजाब के किसानों द्वारा बुधवार को दिल्ली कूच को देखते हुए फतेहाबाद में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। किसान फतेहाबाद की सीमा के साथ लगते पंजाब के खनौरी में पहुंच गए। प्रशासन को अंदेशा था कि वे फतेहाबाद की ओर आ सकते हैं। ऐसे में टोहाना व रतिया में नाकों पर रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की एक-एक टुकड़ी तैनात कर दी गई। अन्य रास्तों पर कंटीले तार लगा दिए गए।
विज्ञापन

रतिया के रोझांवाली में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। यहां पर की गई बैरिकेडिंग को अब मिट्टी के कट्टे लगाकर और मजबूत कर दिया गया है। फतेहाबाद में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा के जिला कार्यालय का चार घंटे तक घेराव किया। कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच बुधवार को दिल्ली कूच की सूचना पर टोहाना में प्रशासन ने नेशनल हाईवे 148-बी पर लगाए गए पक्के बैरिकेड्स पर पैरामिलिट्री की एक टुकड़ी के अलावा रेपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी को तैनात कर दिया। नेशनल हाईवे 148-बी पर नुकीली किलों के अलावा गहरा गड्ढा खोदा गया है। इसके अलावा 6-6 फीट ऊंचे सीमेंटेड ब्लॉक लगाकर उन पर कंटीले तार लगाए गए हैं। इसी मार्ग पर पड़ने वाले रजवाहे के पास भी बुधवार को प्रशासन ने बैरिकेड्स लगाकर कंटीले तार लगवा दी है, ताकि किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा सके। इसी के साथ प्रशासन द्वारा इंदिरा कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है तथा वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

सिटी मैक्स अस्पताल के पास तीन जगह तोड़ा हाईवे
प्रशासन ने नेशनल हाईवे को सिटी मैक्स अस्पताल के पास तीन जगह से तोड़ा है, जिसके चलते पंजाब से आने वाली बसों के चालक यात्रियों को बॉर्डर पर छोड़कर जा रहे हैं। इससे यात्रियों को पैदल टोहाना शहर की ओर आना पड़ रहा है। यात्रियों ने प्रशासन से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ विशेष बसें चलाने की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोझांवाली सेम नाले के नाके पर बीएसएफ, आरएएफ व कमांडो तैनात

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान और पुलिस में टकराव को देखते हुए रतिया में रोझांवाली सेम नाले के पास लगाए गए नाके की सुरक्षा को कड़ी करते हुए अब यहां पर भी रेपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। इससे पहले यहां पर बीएसएफ और पुलिस कमांडो भी तैनात किए हुए हैं। पंजाब के किसानों में हो रही हलचल को देखते हुए बुधवार शाम को ब्राह्मणवाला बॉर्डर से पंजाब सीमा तक रेपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ, कमांडो और पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

बाहर किसान करते रहे नारेबाजी, अंदर बैठे रहे भाजपा जिलाध्यक्ष
फतेहाबाद में किसान संयुक्त माेर्चा ने बुधवार को भूना रोड पर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय का घेराव किया। संयुक्त किसान मोर्चा के सभी सदस्य भाजपा कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने चार घंटे तक भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा व कुछ अन्य पदाधिकारी कार्यालय के भीतर ही बैठे रहे। इस दौरान किसान नेता रामकुमार बहबलपुरिया, जगतार सिंह, निर्भय रतिया ने कहा कि किसानों की मांगों पर सरकार हठधर्मिता दिखा रही है। किसानों की बात मानने के बजाय उन पर वाटर कैनन से बौछारें व गोलियां चलाई जा रही हैं, जो अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है। वहीं, दूसरी ओर गांव अयाल्की के पास लगाए गए नाके पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के किसान पक्का मोर्चा लगाकर डटे हुए हैं। किसान नेता राम जाट ने बताया कि समिति के प्रदेशाध्यक्ष सरकार की वार्ता में शामिल होने के लिए गए हुए हैं। आगे जो निर्णय होगा, उसकी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उनका अयाल्की नाके पर पक्का मोर्चा जारी है।

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के पास रोझांवाली नाके पर सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। इस क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद हैं।
वीरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article