फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   raped_ became pregnant_ student

नाबालिग से रेप, गर्भवती हुई नौवीं कक्षा की छात्रा

Wed, 10 Sep 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 10 Sep 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
 raped_ became pregnant_ student

डबवाली में पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन




नाबालिग करीब पांच माह से गर्भवती है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




एक रिक्शा चालक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने नौ-दस वर्ष पूर्व एक लड़की को गोद लिया था। जो अब करीब सोलह वर्ष की है।



वह एक सरकारी विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा है। इंदिरा नगर में रहने वाला 30 वर्षीय मलकीत सिंह उसकी बेटी को डरा धमकाकर पिछले छह माह से बलात्कार कर रहा था।



डॉक्टर के कहने पर उसने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चला कि वह साढ़े पांच माह की गर्भवती है।



बेटी बोली - जान से मारने की धमकी दी थी


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि स्कूल जाते समय आरोपी उसका रास्ता रोकता था। सरेआम उसे उठा ले जाने तथा उसके पिता को मार देने की धमकी देता था।



नाबालिग ने यह भी बताया कि छह माह के दौरान आरोपी ने एक खंडहर फैक्ट्री तथा उसके घर में घुसकर कई बार दुराचार किया। धमकी देने के चलते उसने अपने पिता को उपरोक्त बात नहीं बताई।
विज्ञापन




शहर थाना के एसआई इंद्राज सिंह तथा एसआई बलविंद्र कौर ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मलकीत सिंह निवासी इंदिरा नगर डबवाली के खिलाफ नाबालिग से दुराचार करने तथा उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed