{"_id":"6a00c9150c1bb82352039f9a","slug":"rakesh-sihag-surpunch-elected-sirsa-news-c-128-1-sir1010-158213-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऐलनाबाद में राकेश सरपंच, बिज्जुवाली में सचिन पंच बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऐलनाबाद में राकेश सरपंच, बिज्जुवाली में सचिन पंच बने
Sun, 10 May 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 10 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
चिलकानी ढाब में विजेता राकेश सिहाग जलसा निकाली हुए। संवाद
रानियां और ऐलनाबाद में सरपंच पद के चुनाव हुए, बिज्जुवाली में पंच बने सचिन कुमार
फोटो-- 36 से 43
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में तीन जगहों पर रविवार को पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। ऐलनाबाद में सरपंच पद के उपचुनाव में चिलकानी ढाब के राकेश सिहाग ने जीत दर्ज की। बिज्जुवाली में पंच के पद सचिन कुमार की जीत हुई। रानियां में सरपंच पद पर मनजीत कौर ने अपना कब्जा जमाया। भारी पुलिस बल के बीच शांतिपूर्वक मतदान करवाने में पुलिस कामयाब रही।
चिलकानी ढाब में राकेश सिहाग की शानदार जीत, 108 वोटों से पवन सिहाग को हराया
फोटो - 36,40,43
ऐलनाबाद। चिलकानी ढाब में रविवार को सरपंच पद के उपचुनाव में राकेश सिहाग ने जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी पवन सिहाग को 108 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। चुनाव में पवन सिहाग को कुल 818 वोट मिले जबकि राकेश सिहाग को 926 वोट प्राप्त हुए। कुल मतदान 1826 वोट थे जिनमें से 1744 मत पड़े। राकेश सिहाग के समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। सुबह निर्धारित समय पर चुनाव हुआ।
राकेश सिहाग ने अपनी जीत का श्रेय ग्रामीणों के विश्वास और समर्थन को देते हुए कहा कि वे गांव के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। वहीं, चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की व्यवस्थाएं भी संतोषजनक रहीं। इससे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
बिज्जुवाली पंचायत चुनाव : वार्ड नंबर-2 से सचिन कुमार विजयी
फोटो-- 38,39
डबवाली। उपमंडल के गांव बिज्जुवाली में वार्ड नंबर-2 के पंच पद के लिए हुए चुनाव में सचिन कुमार ने शानदार जीत दर्ज की। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पंच पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें हेमराज बीरट और सचिन कुमार थे। वार्ड में कुल 170 वोट थे। इनमें से 148 मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना के बाद सचिन कुमार को कुल 95 वोट प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हेमराज बीरट को 53 वोट मिले। इस प्रकार, सचिन कुमार ने 42 वोटों के अंतर से जीत हासिल करते हुए पंच पद पर कब्जा जमाया।
परिणाम घोषित होते ही सचिन कुमार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। गांव के सरपंच सुरेंद्र सुथार ने भी सचिन को जीत की बधाई देते हुए कहा कि गांव के विकास के लिए युवाओं का साथ जरूरी है। सभी के साथ और सहयोग के साथ गांव में विकास के नए आयाम स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
1132 मतदाताओं में से 753 मतदाताओं ने डाले वोट
गांव का विकास, बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी : मनजीत कौर
फोटो-- 37
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां खड़ की ग्राम पंचायत धमोड़ा थेड़ी के सरपंच पद का उपचुनाव रविवार को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। सरपंच पद के लिए गांव से मनदीप कौर तथा मनजीत कौर चुनाव मैदान में उतरीं। मनजीत कौर मनदीप कौर को 273 वोटों से हराकर गांव की सरपंच नियुक्त हुईं।
कुल 1132 मतों में से 753 मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया। शाम करीब साढ़े 6 बजे चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र की और से चुनाव का परिणाम जारी किया गया। इस चुनावी प्रक्रिया में 8 बुर्जी निवासी मनजीत कौर के पक्ष में 511 वोट तथा मनदीप कौर के पक्ष में 238 वोट डाले गए। मनजीत कौर मनदीप कौर को 273 वोटों से हराकर गांव की सरपंच नियुक्त हुई।
चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव के सरपंच पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से 67 प्रतिशत वोट डाले गए और मनजीत कौर 273 वोटों से विजय हुईं। ग्रामीण सुखदेव सिंह ने बताया कि सरपंच पद के उपचुनाव में गांव के युवाओं की मुख्य भूमिका रही। जिन्होंने गांव के विकास कार्यों, महिलाओं की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखकर अपने मत का प्रयोग किया।
पुलिस की सुरक्षा में हुआ चुनाव
गांव में सरपंच पद का उपचुनाव रोमांचक रहा। सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखते हुए प्राणियों पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस निगरानी में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जीत का जश्न
चुनाव के परिणाम के उपरांत मनजीत कौर के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम जारी होने के उपरांत दोनों उम्मीदवार एक-दूसरे को गले मिले और मतदाताओं ने विजेता उम्मीदवार को सरपंच पद की बधाई दी। जीत के उपरांत गांव की नवनिर्वाचित सरपंच मनजीत कौर ने राजकीय विद्यालय से सीधी 8 भुर्जी गुरुद्वारा में पहुंची और शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गांव का विकास, बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा मेरी प्राथमिकता
नवनिर्वाचित सरपंच मनजीत कौर ने ग्रामीण ऑन के आशीर्वाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास कार्य बुनियादी सुविधाएं और महिलाओं की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास के साथ उसे सरपंच पद के लिए चुना है, वह उसे पर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी।
फोटो - रानियां02,03 मतदान करते और चुनाव की खुशी मनाते ग्रामीण।
विज्ञापन
फोटो