फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rajya Sabha MP inaugurates newly built 62 chambers

राज्यसभा सांसद ने नवनिर्मित 62 चेंबरों का किया लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP inaugurates newly built 62 chambers
बार एसोसिएशन के सदस्य राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को सम्मानित करते। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बुधवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्मित 62 चेंबरों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वेलफेयर को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा शेड और पार्किंग बनाने का पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

इससे पहले एसोसिएशन ने राज्यसभा सांसद का अभिनंदन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन ने उन्हें समान का प्रतीक पगड़ी पहनाई गई और धार्मिक ग्रंथ श्री राम चरितमानस देकर सम्मानित किया। कार्तिकेय शर्मा कहा कि अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया के जरिये समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी से सभी वर्ग की उन्नति के लिए काम कर रही है। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गणेश सेठी, उप प्रधान आदित्य राठौर, सचिव अनुज गनेरीवाला, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कपिल सोनी, अधिवक्ता अमित साहनी, प्रियंका जैन, अतुल हिसारिया, सौरभ नागपाल सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed