फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rajeev gandhi death anniversary

विकास के पक्षधर थे राजीव गांधी : जिलाध्यक्ष

Fri, 22 May 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 22 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
rajeev gandhi death anniversary
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए जिलाध्यक्ष व कांग्रेसी कार्यकर्ता।
स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फोटो -- 1

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की शहादत की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वीरवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल की अध्यक्षता में गांव दड़बा कलां में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।
जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने कहा कि कुछ लोग जमीन पर राज करते हैं कुछ लोग दिलों पर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे जिन्होंने जमीन पर ही नहीं बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था।
विज्ञापन

बैनीवाल ने कहा कि स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी। वह बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मकसद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की। इनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। वह सदा ही देश के विकास, एकता व अखंडता के पक्षधर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक भारत के निर्माता थे स्व. राजीव गांधी : अमित सिहाग
फोटो -- 2
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें वीरवार को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व विधायक अमित सिहाग ने कहा कि जब राजीव गांधी की हत्या हुई थी तब वह महज 10 साल के थे। फिर भी उनकी अमिट छाप उनके दिल में है।
सिहाग ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान 18 साल की उम्र में वोट का अधिकार, पंचायती राज, कंप्यूटर क्रांति, 33 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ने का आरक्षण, डिजिटल इंडिया की नींव रखने जैसे अनेक क्रांतिकारी काम किए। इसके चलते हमारा देश आधुनिक भारत के रूप में विकसित हुआ।

अंत में सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहरी प्रधान पवन गर्ग, जगसीर मीठड़ी, प्रदेश प्रतिनिधि विजय वर्मा, सुंदर दास मेहता, सुमित अनेजा पार्षद, मास्टर सुखवंत चीमा, पूर्व पार्षद विनोद बंसल, हरनाम सिंह, डॉक्टर मदन, डॉक्टर अमरजीत सिंह, शम्मी सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed