फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rajasthan's famous Gogamedi fair begins

Sirsa News: सांप्रदायिक एवं सद्भावना का प्रतीक राजस्थान का प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेला शुरू

Tue, 20 Aug 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 20 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan's famous Gogamedi fair begins
गोगामेड़ी मेले का शुभारंभ करते राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत। 
चोपटा। हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के सांप्रदायिक एवं सद्भावना का प्रतीक उत्तर भारत के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले का शुभारंभ पूर्णिमा को पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पूजा-अर्चना के बाद किया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया और पुलिसकर्मियों ने सशस्त्र सलामी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने गोगाजी की समाधि पर चादर चढ़ाकर गोगामेड़ी मेला के सफल संचालन की प्रार्थना की। इस वर्ष 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इस अवसर पर देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत ना आए इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। यह मेला 19 अगस्त से शुरू होकर 18 सितंबर तक चलेगा। इस मौके पर भादरा विधायक संजीव बैनीवाल, जिला कलेक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, नोहर प्रधान सोहन ढील, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी, नोहर एसडीएम मेला मजिस्ट्रेट पंकज गढ़वाल, संयुक्त निदेशक डॉ. हरीश गुप्ता ने भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन




मेले को चार जोन में विभाजित किया



सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से मेले को कुल चार जोन में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र में भारी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बार वाहन पार्किंग सहित पूरे मेले में सीसीटीवी कैमरों की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। मंदिर के चढ़ावे की निगरानी के लिए गोगाजी महाराज मंदिर में कैमरा लगाया गया है। मेला क्षेत्र में गोगामेड़ी थानाप्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मी, आरएसी, होमगार्ड जवान, घुड़सवार पुलिसकर्मियों सहित सादी वर्दी में पुलिस जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन








गोगामेड़ी का पशु मेला भी शुरू हुआ



उधर, गोगामेड़ी में हर वर्ष आयोजित होने वाला पशु मेला भी शुरू हो गया है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि ऊंटों की बिक्री का कार्य शुरू हो गया है। पशु मेला क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी, पेयजल व पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। पशु व्यापारी अपने ऊंटों के टोलों के साथ डेरा डाले हुए हैं। हरियाणा के पशुपालक भी ऊंटों के साथ पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed