फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rain season the increased casualty

बेमौसमी बारिश ने बढ़ाई आफत

Sun, 18 May 2014 11:51 PM IST
sirsa
sirsa Updated Sun, 18 May 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन

 बेमौसमी बारिश से शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अभी से ही शहर का ये हाल है तो मानसून के दौरान क्या होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। शहर की सड़कें तालाब बनी हुई हैं।

विज्ञापन


 यही सवाल सबको सताने लगा है। पिछले दो दिन से हो रही बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हुआ है, जिससे लोगाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिहायशी कॉलोनियों के अलावा बाजारों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


हालांकि डीसी डॉ. अंशज सिंह ने एक सप्ताह पहले संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से तुरंत निपटने के निर्देश दिए थे, पर अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। जिले से कोई भी प्रतिनिधि सरकार में नहीं होने के कारण अधिकारियों को सरकार का जरा भी भय नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सड़कों पर हुए जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पैदल जाने वालों को भी बारिश के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लचर सीवर व्यवस्था के चलते वर्षों से सिरसा के निवासी परेशानी झेल रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या रेलवे लाइन के नीचे गुजरने वाली सीवर लाइन का कनेक्शन नहीं होने से बनी हुई है।

 तीन वर्षों से रेलवे लाइन के नीचे से दोनों ओर का जुड़ाव नहीं हो पा रहा, जिस कारण शहर की सीवर व्यवस्था में जरा भी सुधार नहीं हो पा रहा है। वर्षों पूर्व डाली गई सीवर लाइन अब छोटी पड़ने लगी है पर पिछले दस वर्षों में किसी ने भी सीवर लाइन बड़ी डलवाने के लिए प्रस्ताव सरकार तक नहीं पहुंचाया।

एक सप्ताह में मिल जाएगी निजात
जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता प्यारेलाल ने कहा कि सीवर लाइन की सफाई के लिए मशीनें लगाई हुई है और साथ ही मैनुअली काम जारी है। यहां भी पानी भरा होता है, वहां पर जाली खोलकर पानी निकाला जा रहा है। मानसून को देखते हुए सारे शहर में सफाई जारी है, इसके बाद सीवर लाइन की पानी खींचने की क्षमता भी बढ़ जाएगी। एक सप्ताह में शहर को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

दिन भर होती है परेशानी
बारिश का पानी सड़कों पर भरने से सारा दिन रास्ता बंद रहता है, स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। वाहनों के कारण कीचड़ के छींटे दुकान में आते हैं। मच्छरों की भरमार हो गई है। प्रशासन का इस और ध्यान नहीं है।
सतीश कुमार, हिसारिया बाजार
फोटो विवरण : 18एर्सआईआरपी:38:

सीवर ओवरफ्लो होना आम बात
सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। गंदा पानी जमा हुआ पड़ा है, जिस कारण कुछ लोग तो दुकान में आने से भी गुरेज करते हैं। शहर की मुख्य गलियों में से एक है यह गली, फिर भी बुरा हाल है। मानसून के दिनों में तो और भी गंभीर स्थिति हो जाती है। शिकायत करते हैं पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विनोद कस्वां, निवासी गली खाईवाली
फोटो विवरण : 18एर्सआईआरपी:39

दो बार शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई
पिछले एक माह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। जरा सी बारिश आने पर स्थिति गंभीर हो जाती है। दो बार शिकायत कर चुके हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पता नहीं इस समस्या से कब छुटकारा मिलेगा। सिरसा का तो कोई मालिक ही नहीं है।
राधेश्याम
फोटो विवरण : 18एर्सआईआरपी:35  

घर से निकालना हो गया है मुश्किल
घर से निकालना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल भेजना भी महाभारत हो जाता है। जलभराव से गंद फैलती रहती है। गंदे पानी के कारण मच्छरों की भरमार हो गई है। अब बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। पता नहीं इस समस्या की और कोई ध्यान देगा या नहीं।
सरोज रानी
फोटो विवरण : 18एर्सआईआरपी:37
 
मच्छरों की हो रही है भरमार
गर्मी के मौसम में पहले घर से बाहर बैठ जाते थे पर अब बारिश के पानी का भराव होने से व सीवर ओवरफ्लो होने से घर से बाहर निकला ही नहीं जाता। मच्छरों की भरमार हो गई है। लोगों की इस समस्या की प्रशासन को कोई चिंता नहीं है।  
मीना देवी
फोटो विवरण : 18एर्सआईआरपी:34

नेताओं को सुनाएंगे खरी-खरी
सारा दिन गंदा पानी गली में भरा रहता है, जिस कारण आसपास जाना भी मुश्किल हो गया है। सीवर ओवरफ्लो से परेशान हैं, पर कोई सुनता ही नहीं। अबकी बार कोई वोट मांगने आएगा तो खरी-खरी सुनाएंगे। प्रशासन को भी चेतावनी देते हैं कि समस्या का समाधान नहीं करवाया तो लोग संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

संतोष रानी
फोटो विवरण : 18एर्सआईआरपी:36  

पूरे शहर का है बुरा हाल  
हमारी गली का ही नहीं पूरे शहर का यही हाल है। जगह-जगह पर जल भराव हुआ पड़ा है पर प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। बारिश के बाद तो गलियां तालाब बन जाती हैं। पता नहीं क्यों सीवरों की कोई सुध नहीं लेता। क्या कर रहे हैं सरकार के  प्रतिनिधि। शिकायत करने पर भी कोई नहीं सुनता।
लाजवंती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed