{"_id":"69331988648095596009683a","slug":"railway-police-constable-saved-the-life-of-a-female-passenger-sirsa-news-c-128-1-slko1008-148937-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रेलवे पुलिस के सिपाही ने बचाई महिला यात्री की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रेलवे पुलिस के सिपाही ने बचाई महिला यात्री की जान
विज्ञापन
ओढां।सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देते आरएमपी की दुकान में मौजूद पुलिसकर्मी।
कालांवाली। कालांवाली रेलवे स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेलवे पुलिस का जवान ट्रेन से गिर रही महिला को बहादुरी के साथ बचाने में कामयाब हो जाता है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, जिसमें कालांवाली रेलवे स्टेशन पर फाजिल्का रेवाड़ी पेसेंजर दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर पहुंची।
इसमें से तेजी से यात्री रेलगाड़ी से उतरने लगे। इस दौरान रेलगाड़ी चल पड़ी तो ऐसे में महिला यात्री के साथ यात्रा कर रहे पुरुष तो अपने बैग के साथ उतर गया, लेकिन महिला का उतरने के दौरान पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घसीटने लगी। वहीं जीआरपी चौकी कालांवाली के सिपाही राजेंद्र सिंह की नजर पड़ी तो उन्होंने एक दम भागकर उस महिला को पकड़ कर उसकी जान बचाई।
गनीमत रही पुलिसकर्मी ने महिला को बचा लिया नहीं तो वह रेलगाड़ी और प्लेटफार्म के बीच आ सकती थी। रेलवे पुलिस थाना प्रभारी भूप सिंह ने बताया कि महिला के हादसे में कोई चोट तो नहीं आई है, लेकिन घटना से महिला घबरा गई थी तो उसे महिला पुलिसकर्मियों की ओर से संभाल लिया गया था। वहीं सिपाही राजेंद्र सिंह ने अपनी ड्यूटी के दौरान बहादुरी का परिचय देते हुए उस महिला की जान बचाई जो कबीले तारीफ है। यात्रियों से अपील भी कि की सर्दी के मौसम में सावधानी से काम लें, जल्दबाजी के चक्कर में अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डालें।