फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   railway issue a new helpine number 139

रेलवे ने नया हेल्पलाइन नंबर 139 किया जारी, इसी पर होगी शिकायत व मिलेगी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
railway issue a new helpine number 139
सिरसा रेलवे स्टेशन - फोटो : Sirsa
सिरसा। रेलवे ने अपने हेल्प लाइन नंबर में बदलाव करते हुए नया नंबर 139 जारी किया है। यात्री अब सुरक्षा और सहायता के साथ ही सभी प्रकार की शिकायतों का समाधान भी इसी नंबर के जरिये ले सकेंगे। यात्री ट्रेन, स्टाफ, भ्रष्टाचार, सामान भेजने के लिए पार्सल और परिवहन की सुविधा भी इसी नंबर पर मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही करीब 90 प्रतिशत ट्रेनों का संचालन आरंभ हो गया है। धीरे-धीरे अब ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। यात्रियों को सफर के दौरान कोई परेशानी न हो, इसका ध्यान भी रेलवे की तरफ से रखा जा रहा है। यात्री 139 नंबर डायल कर सुरक्षा और सहायता के साथ चिकित्सा, दुर्घटना की जानकारी, ट्रेन संबंधी कोई भी शिकायत, स्टेशन की शिकायत, सतर्कता जानकारी, पार्सल पूछताछ, सामान को ट्रैक करने की सुविधा व सामान्य पूछताछ की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पहले 138 पर सहायता और 182 पर मिलती थी सुरक्षा
139 से पहले पहले सहायता के लिए 138 और अपराध व सुरक्षा को लेकर हेल्प लाइन नंबर 182 का इस्तेमाल किया जाता था। अब रेलवे ने उपरोक्त दोनों नंबर बंद कर सिर्फ एक नंबर 139 ही लागू किया है। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की शिकायत व सहायता की जरूरत हो तो उन्हें अलग-अलग नंबर ध्यान में न रखना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को मौखिक व मीडिया, सोशल मीडिया के सहारे रेलवे के नए हेल्प लाइन नंबर 139 की जानकारी दी जा रही है। ताकि सफर या फिर स्टेशन पर मौजूदगी के समय उनकी किसी परेशानी का आसानी से समाधान हो सके।
-अजय गौतम, रेलवे यातायात प्रबंधक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed