Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Raid under the railway bridge at the premises, the operator couldn't show the FSSAI license, people drinking alcohol ran away on seeing the team

Sirsa News: रेलवे पुल के नीचे अहाते पर छापा, संचालक नहीं दिखा सका एफएसएसएआई लाइसेंस, शराब पीते मिले लोग टीम को देख भागे

Wed, 18 Nov 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 18 Nov 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Raid under the railway bridge at the premises, the operator couldn't show the FSSAI license, people drinking alcohol ran away on seeing the team
अवैध अहाते पर जांच करते अ​धिकारी। 
सिरसा। रेलवे पुल के नीचे चल रहे अवैध अहाते पर फूड सेफ्टी और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने देर शाम छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से अहाते में अफरा-तफरी मच गई। टीम को देखते ही वहां शराब पी रहे कई लोग मौके से भाग निकले। जांच के दौरान अहाता संचालक के पास खाद्य कारोबार का अनिवार्य एफएसएसएआई लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. सुनील बिश्रोई के नेतृत्व में टीम गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की। संचालक से खाद्य सामग्री तैयार करने और बेचने का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने अहाते में परोसी जा रही चन्ना चाट सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए। पास में स्थित शराब ठेके से भी शराब के सैंपल एकत्र किए गए। सभी नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सामग्री और शराब की गुणवत्ता का पता चलेगा। बिना एफएसएसएआई लाइसेंस खाद्य कारोबार चलाने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed