फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Raid on the locations of the accused of making fake diesel

नकली डीजल बनाने के आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Raid on the locations of the accused of making fake diesel
सिरसा। गुसाईआना में बंद पड़ी खल बिनौला फैक्टरी में नकली डीजल बनाकर बेचने मामले से जुड़े आरोपियों की तलाश में पुलिस अलग-अलग स्थानों पर छापा मार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बीते दिन एक आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया है। जबकि दो अन्य मुख्य आरोपी अभी फरार है। जिसके चलते पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन उनकी अभी तक तलाश नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बता दे कि मंगलवार को डीजीपी फ्लाइंग ने गुसाईआना गांव में बंद पड़ी खल बिनौला फैक्टरी में नकली डीजल बनाने के मामले का भांडाफोड़ कर 75500 नकली डीजल बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने आदमपुर निवासी दीपक को पकड़ अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। हालांकि इस मामले से जुड़े दूसरे आरोपी को पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया था। नकली तेल को तैयार कर आरोपियों की ओर से राजस्थान के क्षेत्र में 85 रुपये प्रति लीटर के अनुसार बेचा जाता था। हालांकि इस संबंध में खाद्य एंव आपूर्ति विभाग व मापतौल विभाग ने 15 सैंपल भरे और इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया था। विभाग की ओर से पेट्रोल पंपों से भी तेल के सैंपल भरे गए थे। ऐसे में अगर सैंपल फेल आते है तो पेट्रोल पंप संचालकों पर भी विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed