फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   raid on ice cream factory

Sirsa News: आइस्क्रीम फैक्टरी पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, नोटिस जारी

Tue, 21 Apr 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
raid on ice cream factory
फैक्टरी में नहीं मिली सफाई, चाकलेट, आइसक्रीम और रबड़ी कुल्फी के दो नमूने लिए
विज्ञापन


फोटो -- 36,37

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शमशाबाद पट्टी में चल रही एबी आइसक्रीम फैक्टरी पर छापा मारा। लाइसेंस न होने और अस्वच्छ परिस्थितियों में काम करने पर कंपनी मालिक का चालान किया गया और नोटिस जारी किया गया। दो सैंपल चॉकलेट, आइसक्रीम, रबड़ी कुल्फी के टीम ने भरे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव ने बताया कि कंपनी मालिक के पास एफएसएसएआई का लाइसेंस नहीं था। फैक्टरी में सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं किया गया था। ऐसे में उसका चालान और नोटिस की कार्रवाई की गई है। एडीजे कोर्ट में मामला दर्ज किया जाएगा। लैब रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फैक्टरी में प्राप्त हुए कृत्रिम रंग व अन्य चीजों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम आने के साथ ही अब कोल्ड डि्रंक, जलजीरा व आइसक्रीम बनाने वाली फैक्टरियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed