फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rahul was selected as Mr. Fresher and Chhavi was selected as Miss Fresher.

Sirsa News: राहुल मिस्टर फ्रेशर और छवि को चुना गया मिस फ्रेशर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul was selected as Mr. Fresher and Chhavi was selected as Miss Fresher.
सिरसा।जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित फ्रेशर पार्टी में प्रस्तुती देते हुए विद्यार्थी। जेसीडी
सिरसा। जेसीडी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज में फ्रेशर पार्टी पल्स 2025 का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इसमें जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मिस्टर एंड मिस फ्रेशर के चुनाव के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सिविल विभाग की छात्रा छवि को मिस फ्रेशर घोषित किया गया।
विज्ञापन


वहीं कंप्यूटर विभाग छात्र राहुल को मिस्टर फ्रेशर घोषित किया गया। कंप्यूटर विभाग के इशिता एवं जीवितेश को मिस एवं मिस्टर टैलेंट घोषित किया गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग की छात्रा अंजलि एवं कंप्यूटर विभाग के छात्र राजा को निर्णायक मंडल की ओर से मिस एवं मिस्टर ईव घोषित किया गया। प्राचार्य डॉ. वरिंदर सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


------------

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा रंग-रंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत करके उपस्थितजनों का मनोरंजन किया गया। सिविल विभाग की छात्रा छवि ने आजा नचले गीत पर नृत्य प्रस्तुत पर करके सब का मन मोह लिया। वहीं कंप्यूटर विभाग की छात्रा ज्योति ने नैनो वाले गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। जीवितेश एवं जतिन की जोड़ी ने गिटार पर मैं रंग शरबतों का गीत प्रस्तुत करके मनोरंजन किया। कंप्यूटर विभाग के छात्र राहुल व टीम ने जेठालाल के एक्ट पर फनी डांस प्रस्तुत किया और सबको हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के छात्र देवांग एवं टीम ने पंजाबी गानों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत करके सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कंप्यूटर विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा इशिता ने सिर उत्ते कैंहदा चुन्नी जीत पर डांस प्रस्तुत किया। वहीं द्वितीय वर्ष की छात्रा इशा एवं दीपिका ने बैरन पल्लू करके गीत पर डांस प्रस्तुत किया और वाहवाही बटोरी।

सिरसा।जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित फ्रेशर पार्टी में प्रस्तुती देते हुए विद्यार्थी। जेसीडी

सिरसा।जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित फ्रेशर पार्टी में प्रस्तुती देते हुए विद्यार्थी। जेसीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed