Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rabi harvest registration on portal

Sirsa News: रबी फसल का मेरी फसल मेरा-ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं किसान

Tue, 17 Feb 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
rabi harvest registration on portal
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डाॅ. सुखदेव सिंह ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रबी 2025-26 फसलों का मेरी फसल मेरा-ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा रहा है। किसान अपनी फसलों का ब्योरा दर्ज कर पंजीकरण करवा सकते हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डाॅ. सुखदेव सिंह ने बताया कि अब तक जिले के 1,06,047 किसानों द्वारा 7,38,652 एकड़ का पंजीकरण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की ओर से किसान कल्याण के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी फसल पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि यूरिया, डीएपी खाद की उपलब्धता के लिए प्रत्येक किसान को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अति आवश्यक है। केवल मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की रबी फसलों को हरियाणा सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने व रबी फसलों को सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए जरूरी है कि किसान उक्त पोर्टल पर अपनी बोई गई फसल का ब्योरा समय पर दर्ज करवाकर पंजीकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

जल्द बंद होने वाला है पंजीकरण
जल्द ही हरियाणा सरकार की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास पीपीपी आईडी होना अनिवार्य है। इस बारे अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या संबंधित खंड कृषि कार्यालय पर भी संपर्क कर सकते हैं। रबी फसलों के पंजीकरण के लिए किसान गांव में स्थित कामन सर्विस सेंटर, अटल सेवा केंद्र व स्वयं अपने मोबाइल फोन से फसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पोर्टल बंद होने से पहले अपनी रबी फसलों का पंजीकरण का कार्य पूर्ण करके विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं व समय पर अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचकर मुनाफा कमाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed