फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   pwd sent 1 carore 9lakh bt bill to city council for drainage system

स्टार्म ड्रेनेज सिस्टम के लिए पाइप लाइन डालने को पीडब्ल्यूडी ने नप को भेजा एक करोड़ 90 लाख का बीटी बिल

Sun, 13 Oct 2019 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
pwd sent 1 carore 9lakh bt bill to city council for drainage system
नगर परिषद सिरसा। - फोटो : Sirsa
शहर में प्रस्तावित स्टार्म ड्रेनेज सिस्टम को लेकर नगर परिषद ने पांच विभागों से एनओसी मांगी है। इसके लिए नगर परिषद ने सभी पांच विभागों को पत्र जारी किया है। ताकि एनओसी मिलते ही आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टार्म ड्रेनेज सिस्टम का काम शुरू किया जा सके। पीडब्लूडी विभाग ने इस संबंध में नगर परिषद को एक करोड़ 90 लाख का बीटी बिल भेजा है। नगर परिषद ने यह बिल मुख्यालय में भेज दिया है, ताकि वहां से अनुमति मिलने के बाद नगर परिषद पीडब्लूडी को इस रकम की अदायगी करवाकर काम शुरू कर सकें। नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के इस प्रोजेक्ट के लिए शहर की करीब 6100 मीटर लंबी सडक़ की खुदाई की जानी है। जिसका खर्च करीब एक करोड़ 90 लाख रुपये बनता है। वहीं नगर परिषद के पास बिजली निगम ने भी चार लाख 38 हजार रुपये का बीटी बिल भेजा है, क्योंकि हिसार रोड पर बिजली निगम की लाइन को शिफ्ट किया जाना है। हालांकि यह प्रोजेक्ट सिंतबर 2019 में पूरा होना है। लेकिन काम शुरू न होने के कारण स्थानीय शहरी निकाय विभाग ने प्रोजेक्ट की समय अवधि 30 मार्च 2020 तक कर दी है। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

आठ करोड़ रुपये की लागत से पूरा होना है प्रोजेक्ट
शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए अमृत योजना के तहत आठ करोड़ रुपये की लागत से स्टार्म ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाना है। शहर के बाल भवन, बस स्टेंड के सामने से इसके लिए पाइप लाइन दबाई जानी है। इसके लिए नगरपरिषद ने नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया, पीडब्लूडी, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, सिंचाई विभाग से एनओसी मांगी हुई है। क्योंकि स्टार्म ड्रेनेज सिस्टम की इन विभागों की भूमि से ही पाइप लाइन डाली जानी है। नगरपरिषद ने इन विभागों से कहा है कि वे बीटी बिल भी साथ ही भेज दें, ताकि खुदाई का काम शुरू किया जा सकें और सड़क की खुदाई के बिल का भुगतान तुरंत ही किया जा सके।
विज्ञापन

अक्तूबर 2018 में मंजूर हआ था प्रोजेक्ट
अमृत योजना के तहित आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम का सर्वे 27 दिसंबर 2018 को हुआ था। जबकि यह प्रोजेक्ट मंजूर अक्तूबर 2018 में हुआ था। प्रोजेक्ट की अब डेडलाइन 30 मार्च 2020 है। यह प्रोजेक्ट नगरपरिषद सिरसा और जनस्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट में बाल भवन, बस स्टैंड, खैरपुर एरिया, बरनाला रोड पर रिहायशी कालोनियों को जोड़ा जाएगा। ताकि इन क्षेत्रों में बरसात होने पर पानी जमा न हो। यह पानी सिंकदरपुर गांव के पास रंगोई नाले में ले जाया जाएगा। अभी तक शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए पंपों का सहारा लिया जाता है। इस प्रोजेक्ट के तहत करीब आठ किलोमीटर लंबी लाइन डाली जाएगी जो कि करीब दस फुट गहरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने मुख्यालय को एक करोड़ 90 लाख रुपये के बीटी बिल की फाइल भेज दी है, वहां से अनुमति आते ही पीडब्लूडी को पेमेंट अदा कर दी जाएगी।
-सुमित मलिक, कार्यकारी अभियंता, नगरपरिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed