फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   PWD asked for space to build a new building in the hospital

अस्पताल में नई इमारत बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने मांगी जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
PWD asked for space to build a new building in the hospital
नागरिक अस्पताल में बने रिहायशी क्षेत्र में भवन । - फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल में 200 बेड के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण नहीं हो सकेगा। पीडब्ल्यूडी ने निरीक्षण के बाद रिहायशी कॉलोनी के क्वार्टरों को कंडम घोषित करने से इनकार कर दिया है और नई जगह उपलब्ध करवाने की मांग की है। किसी दूसरी जगह पर ही अब अस्पताल की नई इमारत का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल को 200 बेड का बनाए जाने को लेकर बीते पांच वर्षों से मांग उठाई जा रही। लेकिन अभी तक अस्पताल बनाए जाने को लेकर जगह का पूर्ण रूप से चयन नहीं हो पाया है। अधिकारियों की ओर से अभी नागरिक अस्पताल के रिहायशी एरिया में ही 200 बेड का नया अस्पताल बनाए जाने को लेकर जगह का चयन किया गया है। लेकिन इस क्षेत्र में बने मकान अभी कंडम घोषित न होने के अब अन्य जगह की तलाश की जाएगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से रिहायशी एरिया में बने मकानों की स्थिति को सही बताया गया है। जिसके बाद अब कमेटी की ओर से अन्य जगह की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

कंडम होने लगी पुरानी इमारत, डीसी के आदेश पर बनी थी कमेटी
नागरिक अस्पताल का पुराना भवन भी अभी कंडम होना शुरू हो चुका है। नए भवन की जगह का चयन करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था। जिसके बाद उपायुक्त व अन्य अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल के भवन के पीछे खाली जगह और सरकारी क्वार्टरों की जगह का चयन किया है। करीब चार एकड़ के कुछ क्षेत्र में क्वार्टर बने है और कुछ क्षेत्र लंबे समय से खाली पड़ा है। रिहायशी एरिया में अस्पताल का भवन बनाने को लेकर उपायुक्त अनीश यादव व हेल्थ विभाग के डायरेक्टर भी निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने भी इसी जगह को उपयुक्त माना है। लेकिन क्वार्टरों की स्थिति अभी तक ठीक होने के कारण उन्हें तोड़ना अभी उचित नहीं माना गया। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने अन्य जगह की तलाश को लेकर प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को झेलनी पड़ती है परेशानी
नागरिक अस्पताल के पुराने भवन को ही 200 बेड का घोषित किए जाने के बाद अब इस भवन में ही करीब 180 बेड लगाए गए हैं। अस्पताल में जांच करवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण बेड और अन्य उपकरणों की कमी से अस्पताल अधिकारियों और मरीजों को जूझना पड़ता है। नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में ही मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण एक बेड पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि इसके भवन को अलग करने के लिए डायरेक्टर की ओर से एस्टीमेट मांगा गया था। ताकि गायनी और बच्चों के लिए बनने वाले वार्ड का भवन अलग से तैयार किया जा सके।

नागरिक अस्पताल के पीछे बने क्वार्टरों की स्थिति अभी ठीक है। नया भवन बनाने के लिए भवनों को तोड़ना उपयुक्त नहीं है। नई इमारत बनाने के लिए प्रशासन से जगह मांगी है। जगह मिलने पर हम बिल्डिंग का निर्माण शुरू कर देंगे।
-कमलदीप राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed