फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Purse of a woman who came to the market for shopping was stolen

Sirsa News: बाजार में खरीदारी करने आई महिला का पर्स चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Purse of a woman who came to the market for shopping was stolen
सिरसा। बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में लाखों के जेवरात व 10 हजार रुपये थे। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गोनियाना मंडी पंजाब निवासी पिंकी ने बताया कि उसका मायका सिरसा के गांव साहूवाला द्वितीय में है।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद उसके भाई की शादी है। इसलिए वह अपने मायके में आई हुई है। वह अपने ससुराल से दो सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने का लोकेट, सोने का मणियां, नोज पिन, कानों का झुमका, चांदी के दो कड़े, पाजेब व 10 हजार रुपये पर्स में नकद लेकर आई थी। पिंकी का कहना है कि वह और उसकी मां राजबाला शादी का सामान खरीदने के लिए बुधवार को सिरसा आए थे।
विज्ञापन


वह अपना पर्स व बैग साथ लेकर आई थी, जिसमें गहने व पैसे थे। सबसे पहले उन्होंने जगदीश बिश्नोई अस्पताल से दवाई ली। बाद में वे दोनों ऑटो में बैठकर सुभाष चौक पहुंची। यहां से सामान खरीदते हुए रोड़ी बाजार पहुंचे। यहां एक रेहड़ी वाले से जुराब खरीदी। इसके बाद वह दोनों जूतों की दुकान से जूते खरीदने लगी। फिर उसने कपड़ों की दुकान से स्वेटर खरीदी। सामान के पैसे उसकी माता ने दे दिए। जब वह लक्ष्मण दास अरोड़ा वाली गली में पहुंची। यहां उसने अपना बैग चेक किया तो पर्स गायब मिला। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed