{"_id":"5f761a9e8ebc3e9bb80b928d","slug":"purchase-was-not-done-even-on-the-third-day-sirsa-news-rtk576250732","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी नहीं हुई धान की खरीद, नरमा बेचने के लिए 13 किसानों ने करवाया पंजीकरण, शनिवार से शुरू होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी नहीं हुई धान की खरीद, नरमा बेचने के लिए 13 किसानों ने करवाया पंजीकरण, शनिवार से शुरू होगी खरीद
विज्ञापन
सीसीआई कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाता किसान।
- फोटो : Sirsa
अनाज मंडी सिरसा में तीसरे दिन भी धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नहीं हो पाई। वहीं वीरवार शाम को मार्केट कमेटी सचिव ने एक नोटिस जारी किया। जिसमें कहा गया कि किसान अपनी धान की फसल मंडी में लाने का खुद समय चुनेंगे। उसी दिन किसान का टोकन काट दिया जाएगा और खरीद शुरू कर दी जाएगी। वहीं सीसीआई ने किसानों को पंजीकरण करना शुरू कर दिया। वहीं एक किसान अपने नरमे की ट्राली लेकर मंडी में पहुंच गया, जहां उसके कागजात पूरे न होने पर वापस भेज दिया गया।
बता दें के अब किसानों को नरमा की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पहले पंजीकरण करवाना होगा, जिसमें उसे अपनी जमीन की गिरदावरी देनी पड़ेगी। जिले में वीरवार को 13 किसानों ने अपनी फसल का पंजीकरण करवाया है, जिसकी खरीद शनिवार को की जाएगी। वहीं अनाज मंडी सिरसा में दो किसानों से 34 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। जिले में धान की फसल को लेकर बैठे किसान तीसरे दिन भी इंतजार करते रहे कि पोर्टल शुरू हो तो वह अपनी फसल लेकर जाएं। लेकिन दोपहर तक किसानों को फसल बेचने को लेकर कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया। जिसको लेकर मंडी में आए किसान अपनी धान की फसल निजी व्यापारियों को ही बेचकर घर चले गए। वीरवार को 2443 क्विंटल धान किसानों ने निजी व्यापारियों को बेच दिया। वीरवार शाम को मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया ने एक नोटिस जारी किया कि पांच अक्तूबर तक किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पर अपनी एक तिथि चुन सकते हैं, जिस दिन वह मंडी में अपनी फसल लेकर आएंगे। इसके लिए किसान को मेरी फसल मेरा ब्योरा की वेबसाइट पर जाकर तिथि चुनने के ऑप्शन को चुनना होगा। जहां वह अपना मोबाइल नंबर देकर मंडी में आने की तिथि तय करेगा। जिसके बाद मार्केट कमेटी से उस किसान का टोकन काट दिया जाएगा और उस दिन उसकी धान की फसल खरीदी जाएगी।
पहले दिन 50 किसाना नरमा पंजीकरण के लिए आए, 13 के पूरे मिले कागजात
दूसरी ओर जिले में सीसीआई ने भी नरमे की खरीद को लेकर किसानों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। वीरवार को पहले दिन पंजीकरण के लिए करीब 50 किसान सीसीआई कार्यालय में आए। लेकिन 13 किसानों के पास ही अपनी जमीन के पूरे कागजात थे, जिनका पंजीकरण हो गया। किसान को नरमा की फसल के पंजीकरण के लिए अब आधार कार्ड, बैंक पास बुक और जमीन की गिरदावरी लेकर आनी पड़ेगी। उसके बाद ही किसान के नरमे की फसल का पंजीकरण किया जाएगा। जिसकी खरीद सीसीआई द्वारा की जाएगी। वहीं सीसीआई ने नमी के अनुसार नरमा के रेट का निर्धारण किया है। सीसीआई में आठ से लेकर 12 प्रतिशत नमी मात्रा के नरमा की ही खरीद की जाएगी। जिसमें आठ प्रतिशत नमी पर किसानों को 5725 रुपये प्रति क्विंटल, नौ प्रतिशत पर 5650 रुपये, दस प्रतिशत पर 5593 रुपये, 11 प्रतिशत पर 5536 रुपये और 12 प्रतिशम नमी होने पर 5479 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जाएगी। जिन किसानों का पंजीकरण हो गया है सीसीआई द्वारा शनिवार से नरमा की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बाजरे की फसल बेचने आए केवल दो किसान
जिले के केवल दो किसान अपने बाजरे की फसल बेचने मंडी में आए। वीरवार को बाजरे की फसल खरीद का पहला दिन था। इस दौरान दोनों किसानों ने 2150 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार अपनी 34 क्विंटल फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेची।
कोट
अब किसानों को खुद ही समय का चुनाव कर अपनी फसल मंडी में लेकर आनी होगी। जो किसान अपनी एक तिथि चुनेगा उसी का टोकन काटा जाएगा और उसकी धान की फसल खरीदी जाएगी।
-विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, सिरसा।
कोट
वीरवार को 13 किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया है। शनिवार तक जितने किसानों का पंजीकरण होता है उनकी खरीद शुरू कर दी जाएगी।
-सुशील कुमार, कॉर्मसियल ऑफिसर, सीसीआई, सिरसा।