फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab Singh's murder accused taken on remand for five days

पांच दिन के रिमांड पर लिए पंजाब सिंह के हत्या आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Punjab Singh's murder accused taken on remand for five days
सिरसा। ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव दया सिंह थेहड़ के पास कोचिंग सेंटर संचालक पंजाब सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने काबू किए दो आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस की ओर से आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। वारदात में प्रयोग हुई कार व पिस्तौल भी बरामदगी की जाएगी। बता दें कि बीते दिन पुलिस ने पंजाब सिंह के दो हत्या आरोपियों को काबू किया था और शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पंजाब सिंह से रंजिश होने के कारण मुख्य आरोपी रणबीर सिंह ने अवैध पिस्तौल खरीद कर उस पर गोलियां दागी थी। जिस व्यक्ति से रणबीर सिंह ने अवैध पिस्तौल खरीदा था उसे भी पुलिस तलाश करेंगी और हिरासत में लेगी।
विज्ञापन

यह था मामला
पुलिस अधीक्षक ने वीरवार को बताया था कि बीते छह दिसंबर को आरोपी रणबीर सिंह ने अपने साथी गुरविंद्र सिंह के साथ मिलकर कोचिंग सेंटर संचालक करीवाला निवासी पंजाब सिंह की दया सिंह थेहड़ के पास सुनसान सड़क पर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी रणबीर सिंह निवासी बाहिया गांव करीवाला में शादीशुदा है। मृतक पंजाब सिंह का रणबीर सिंह के ससुराल में आना-जाना था, जिसको लेकर रणबीर उस से रंजिश रखने लगा। इसी कलह को लेकर रणबीर सिंह ने पंजाब सिंह को ठिकाने लगाने के लिए अपने एक अन्य साथी गुरविंद्र सिंह निवासी दमदमा के साथ योजना बनाई और एक अवैध पिस्तौल से गोलियां दागकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

वर्जन
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयोग हुई कार व अवैध पिस्तौल को बरामद किया जाएगा। आरोपी ने जिससे अवैध पिस्तौल खरीदा था उसे भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, इंचार्ज, सीआईए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed