फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab roadways and gas vehicle collision, dozens of passengers injured, major accident averted

पंजाब रोडवेज व गैस वाहन की भिड़ंत, दर्जनभर सवारियों को चोटें, बड़ा हादसा टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Punjab roadways and gas vehicle collision, dozens of passengers injured, major accident averted
पंजाब रोडवेज व गैस वाहन की भिड़ंत, दर्जनभर सवारियों को चोटें, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

हादसे के बाद बस में मची चीख-पुकार
ओढां (सिरसा)। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव चोरमार खेड़ा में बस स्टैंड के निकट पंजाब रोडवेज की बस व गैस वाहन की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बड़ा हादसा टल गया, लेकिन करीब दर्जन भर सवारियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद सिलिंडर हाईवे पर दूर-दूर तक बिखर गए। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया।

बता दे कि पंजाब के मुक्तसर डिपो की बस हिसार जा रही थी। बस जब गांव चोरमार खेड़ा में बस स्टैंड के निकट पहुंची तो हाईवे पर बने कट से आ रहे गैस से भरे टाटा-एस वाहन से बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर बस स्टैंड के आसपास बनी दुकानों से लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दुर्घटना में गैस वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सिलिंडर हाईवे पर दूर-दूर तक बिखर गए। इस दुर्घटना में बड़ा हादसा होने से बच गया। क्योंकि एक तो वाहन में रखे सिलिंडरों में गैस भरी हुई थी और दूसरा बस स्टैंड के नजदीक होने के चलते बस की गति भी धीमी थी। बस में करीब 36 सवारियां थी। जिनमें से चालक सहित 10-12 सवारियों को चोटें बताई जा रही हैं तो वहीं गैस वाहन चालक ओढां निवासी रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु करवाया। बस चालक लखविंदर सिंह ने बताया कि बस मुक्तसर से हिसार जा रही थी। सिलिंडरों से भरे टाटा-एस वाहन के चालक ने गांव की गली से हाईवे पर बने कट से बिना देखे वाहन को हाईवे पर चढ़ा दिया। एसआई चंदन सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत या घायलों की तरफ से बयान आता है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed