फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab Police is raiding to find Mallekan resident Gurlal Singh

Sirsa News: मल्लेकां निवासी गुरलाल सिंह की तलाश के लिए पंजाब पुलिस दे रही दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police is raiding to find Mallekan resident Gurlal Singh
रानियां। वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के प्रमुख भगोड़े अमृतपाल की तलाश में पंजाब पुलिस की सक्रियता सिरसा जिले के क्षेत्र रानियां में निरंतर बनी हुई है। मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर ही पंजाब पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पंजाब पुलिस को गुरलाल सिंह की तलाश है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने गांव कुत्ताबढ़ निवासी बलविंद्र सिंह को इसी शक के आधार पर हिरासत में लिया था कि वह मल्लेकां निवासी गुरलाल सिंह के संपर्क में है। गुरलाल सिंह ही वह व्यक्ति है, जिसकी भगोड़े अमृतपाल के गनमैन से बात होती थी। गुरलाल का पता लगाने के लिए ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुत्ताबढ़ में दबिश दी थी और बलविंद्र सिंह को हिरासत में लिया था। पंजाब पुलिस ने बलविंद्र सिंह से 5 से 6 घंटे तक रानियां थाने में गुरलाल सिंह के ठिकाने के बारे में पूछताछ की। पुलिस के पास इस बात के पुख्ता सबूत थे कि गुरलाल सिंह कुत्ताबढ़ में बलविंद्र सिंह के घर पर आया था। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने देर रात बलविंद्र सिंह को छोड़ दिया। बता दें कि बीते चार दिनों से पंजाब पुलिस ने सिरसा में डेरा डाल रखा है। पुलिस ने पहले रानियां क्षेत्र के गांव नगराना में और मंगलवार को गांव कुताबढ़ में दबिश दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed