फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pulse polio immunization campaign started, anti-polio medicine will be administered to 1.5 lakh children in the district

Sirsa News: पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान शुरू, जिला में डेढ़ लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pulse polio immunization campaign started, anti-polio medicine will be administered to 1.5 lakh children in the district
सिरसा। शहर के नागरिक अस्पताल से रविवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुुरुआत की गई। जिले में 748 बूथ, 48 ट्रांजिट टीम, 152 मोबाइल्स टीमें बनाई गई हैं। जिले में ये टीमें 149356 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार भादू ने नागरिक अस्पताल में बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन करीब 30 से 35 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान अभियान के दौरान सिविल सर्जन महेंद्र भादू ने बताया कि अभियान को चलाने के लिए 150 सुपरवाइजर व 2840 वैक्सीनेशन बूथ मेंबर बनाए गए हैं। वहीं सभी मेंबर्स को हिदायत दी गई है कि अपने एरिया में स्लम एरिया, ईंट भटे, ट्रांसिट एरिया में अधिक ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार कोई भी बच्चा 0 से 5 साल का छूटना नहीं चाहिए। कोई भी बच्चा किसी भी प्ले स्कूल में आंगनबाड़ी में जा रहा है, तो उसे वहां पर पोलियो की बूंदें पिलाई जाएंगी। किसी शादी समारोह में आया हुआ है या वह बच्चा किसी जगह घूमने के लिए माता-पिता के साथ जा रहा है। उन बच्चों को भी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बूथ बनाकर यह दवाई पिलाई जाएगी। सभी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर अभियान को चलाने में अपना सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि मंगलवार को भी घर-घर जाकर बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नितिन सोमानी और किशोरावस्था परामर्शदाता कमल कक्कड़ ने बताया कि घरों के अलावा क्षेत्र के सभी स्कूलों में यह प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर योगेश खन्ना, दर्शना एएनएम, निर्मला एएनएम व पवन कुमार काउंसलर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed