{"_id":"dbe1251853c48ab932a6ad3e976d6759","slug":"public-health-officials-announced-the-road-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक हेल्थ कर्मियों ने किया रोड जाम का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक हेल्थ कर्मियों ने किया रोड जाम का ऐलान
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज डिपो सिरसा प्रांगण में शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार की नई परिवहन नीति की प्रतियां जलाकर विरोध किया।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो परिसर में शुक्रवार को आयोजित गेट मीटिंग की अध्यक्षता डिपो प्रधान मदन लाल खोथ ने की जबकि मंच का संचालन डिपो सचिव सुरजीत अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन
गेट मीटिंग में सभी कर्मचारियों द्वारा हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए रोडवेज की नई परिवहन नीति की कड़े शब्दों में निंदा की व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
राज्य कमेटी के आह्वान पर नई परिवहन नीति की प्रतियां जलाई गई तथा हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो के कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों के बारे में चिंता जाहिर की।
गेट मीटिंग के माध्यम से महाप्रबंधक से कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों का जल्दी से जल्दी समाधान करने की अपील की व पिछले दिनों में नगर परिषद के अंदर नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
इस मीटिंग में आत्मा राम सहारण जिला प्रधान, कर्मचारी महासंघ, सिरसा, लक्ष्मण दास मनहर प्रांतीय उपप्रधान हरियाणा रोडवेज, राम कुमार चुरनियां डिपो प्रधान, भीम सिंह चक्कां डिपो प्रधान, गुरादित्ता कंबोज, रामानंद, पृथ्वी सिंह चौहान, चांद राम, राजकुमार बैनीवाल, संत लाल नारंग, राजकुमार मौर्य, सरदीश टर्नर, देवेंद्र कुमार मुकुट बिहारी, शेर सिंह परिचालक, राजेंद्र सिंह चालक, कृष्ण लाल वाशिंग बॉय, संजय वाल्मीकि एवं अन्य नेतागण मौजूद थे।